By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: द्वारका एक्सप्रेसवेः चीफ सेक्रेटरी के बेटे पर लगे थे आरोप, केजरीवाल सरकार ने CBI को भेजा 850 करोड़ के घोटाले का मामला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

द्वारका एक्सप्रेसवेः चीफ सेक्रेटरी के बेटे पर लगे थे आरोप, केजरीवाल सरकार ने CBI को भेजा 850 करोड़ के घोटाले का मामला

Admin
Last updated: 2023/11/22 at 3:47 PM
Admin
Share
3 Min Read
Arvind Kejriwal |
SHARE

दिल्ली सरकार ने द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में 850 करोड़ रुपये के कथित भूमि अधिग्रहण घोटाले का मामला सीबीआई को भेज दिया है। इस मामले में मुख्य सचिव नरेश कुमार पर अपने बेटे करण चौहान से जुड़ी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन की कीमत 22 गुना बढ़ाने का आरोप था। उसी कंपनी द्वारा 2015 में सर्किल रेट के 7% पर भूमि अधिग्रहण से जुड़ा मामला मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी को भेजा गया। पिछले दिनों इस मामले को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने फाइल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजी थी। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने मामले को जांच के लिए सीबीआई और ईडी के पास भेज दिया है।

द्वारका एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में कथित तौर पर जमीन अधिग्रहण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। केजरीवाल ने सतर्कता मंत्री आतिशी सिंह को जांच करने का निर्देश दिया था। इसमें आरोप लगाया गया कि मुख्य सचिव नरेश कुमार के बेटे को एक ऐसे व्यक्ति के रिश्तेदार ने नौकरी पर रखा जिसे एक सड़क परियोजना के लिए अधिग्रहीत जमीन के लिए बढ़ा हुआ मुआवजा दिया गया। आतिशी सिंह ने शुरुआती जांच के बाद मुख्यमंत्री को 650 पन्ने की प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी है। बता दें कि जमीन अधिग्रहण के लिए बामनोली में 19 एकड़ जमीन की कीमत इस साल मई में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण पश्चिम) हेमंत कुमार ने 41 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 353 करोड़ रुपये कर दी थी।

Delhi govt refers the matter of Rs 850 Crore alleged land acquisition scam in Dwarka Expressway project to CBI. Chief Secretary Naresh Kumar was accused of inflating the cost of land 22 times to benefit a company linked to his son Karan Chauhan. Associated matter of acquisition…

बता दें कि दिल्ली सरकार की ओर से बामनोसी जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी को लेकर अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल के पास भेजी थी। हालांकि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस रिपोर्ट पर विचार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये रिपोर्ट सिर्फ कल्पनाओं पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की इस रिपोर्ट पर विचार करने से इनकार कर दिया था। उपराज्यपाल ने कहा था कि इस रिपोर्ट को देखकर ऐसा लगता है कि पूरी रिपोर्ट उनकी काल्पनिक धारणाओं से प्रेरित है। उपराज्यपाल ने इसके साथ ही यह भी कहा कि खुद मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर उन्होंने इस जमीन अधिग्रहण में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 22, 2023 November 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhand tunnel rescue operation | Tunnel Rescue Operation | silkyara tunnel rescue Uttarkashi Silkyara Tunnel: रेस्क्यू ऑपरेशन पर पीएम मोदी की नजर, अपनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे परिजन, जानिए 10 बड़े अपडेट
Next Article Kawasaki Ninja ZX 10RR Anniversary Edition Unveiled । Kawasaki Ninja ZX 10RR Anniversary Edition Unveiled in UK । Kawasaki Ninja ZX 10RR Anniversary Edition Price Kawasaki ने पेश किया Ninja ZX 10RR Anniversary Edition, जानें क्या है वो अपडेट जो बनाता है इसे स्पेशल लिमिटेड एडिशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?