By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: RBI के पूर्व गर्वनर एस वेंकटरमणन का निधन, जानिए देश को करेंसी संकट से कैसे उबारा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

RBI के पूर्व गर्वनर एस वेंकटरमणन का निधन, जानिए देश को करेंसी संकट से कैसे उबारा

Admin
Last updated: 2023/11/18 at 11:20 PM
Admin
Share
3 Min Read
S Venkitaramanan Passes Away | RBI Governor | former RBI Governor
SHARE

S Venkitaramanan: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस वेंकटरमणन का शनिवार को निधन हो गया। वो 92 साल के थे। एस वेंकटरमणन आरबीआई के 18वें गवर्नर रहे, उन्हें देश को 1990 के दशक के शुरुआती सालों में देश को करेंसी संकट से निकालने का श्रेय दिया जाता है। इससे पहले वह 1985 से 1989 तक वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव थे। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां गिरिजा और सुधा हैं।

एस वेंकटरमणन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे। उन्हें दिसंबर 1990 में रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था। उन्होंने दिसंबर 1992 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाला। उनके कार्यकाल के दो सालों के दौरान देश ने लगातार संकटों का सामना किया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही बैलेंस ऑफ पेमेंट ट्रांसफर संकट सामने आया था, जिसे करेंसी संकट के नाम से भी जाना जाता है। देश को बीओपी संकट से निकालने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

एस वेंकटरमणन के दो साल के कार्यकाल के दौरान आर्थिक मोर्चे पर तेजी से बदलाव हो रहे थे। उन्हें ऐसे समय सेंट्रल बैंक की जिम्मेदारी मिली थी, जब देश आर्थिक उदारीकरण के दौर से गुजर रहा था। सबसे पहले उनका सामना बीओपी संकट से हुआ, फिर आर्थिक सुधारों का दौर शुरू हुआ। शेयर बाजार का चर्चित हर्षद मेहता स्कैम भी उनके ही कार्यकाल के दौरान सामने आया। एस वेंकटरमणन ने त्वरित निर्णय लेने की अपनी क्षमता से सभी संकटों का सामना किया और देश व सेंट्रल बैंक को उन संकटों से बाहर निकाला।

वेंकटरमणन को तत्कालीन चंद्र शेखर सरकार के दौरान रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया था। वह भारतीय रिजर्व बैंक के 18वें गवर्नर थे। उनके पास अर्थशास्त्री की योग्यताएं नहीं थीं, फिर भी उन्हें रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी दी गई थी, क्योंकि वह उस बैलेंस ऑफ पेमेंट ट्रांसफर क्राइसिस से अवगत थे, जिसने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को लगभग समाप्त कर दिया था।

रिजर्व बैंक का गवर्नर बनने से पहले वह वित्त सचिव रहे। उन्होंने 1985 से 1989 के दौरान वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। रिटायर होने के बाद भी वह अलग-अलग भूमिकाओं में सक्रिय थे। वह अशोक लीलैंड इन्वेस्टमेंट सर्विसेज, न्यू त्रिपुरा एरिया डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और अशोक लीलैंड फाइनेंस के चेयरमैन रहे थे। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसपीआईसी, पिरामल हेल्थकेयर, तमिलनाडु वाटर इन्वेस्टमेंट कंपनी और एचडीएफसी जैसी कंपनियों के बोर्ड का भी हिस्सा रहे थे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 18, 2023 November 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Telangana elections | Amit Shah | congress kcr owaisi Amit Shah: ‘सत्ता में आने पर मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे’, तेलंगाना में कांग्रेस, KCR और ओवैसी पर जमकर बरसे अमित शाह
Next Article west bengal | health | women dies | Bengal: खाट पर बीमार महिला को लेकर जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में हुई मौत, सवालों के घेरे में ममता सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?