By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Uttarakhand Tunnel Accident: 41 मजदूरों को बचाने के लिए अब भगवान का सहारा, सुरंग के मुहाने पर बनाया मंदिर, जानें कहां तक पहुंची रेस्क्यू टीम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Uttarakhand Tunnel Accident: 41 मजदूरों को बचाने के लिए अब भगवान का सहारा, सुरंग के मुहाने पर बनाया मंदिर, जानें कहां तक पहुंची रेस्क्यू टीम

Admin
Last updated: 2023/11/18 at 2:44 PM
Admin
Share
4 Min Read
Uttarakhand Tunnel Accident | Uttarkashi | Tunnel |
SHARE

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में एक हफ्ते से फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव करने वाले अब भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। सुरंग के मुहाने पर एक छोटा सा मंदिर स्थापित किया गया है। इसकी शुरुआत नारियल फोड़कर और झंडा लगाकर किया गया। कुछ लोगों का मानना है कि सुरंग की स्थापना करने के दौरान एक मंदिर ढहा दिया गया था। इससे स्थानीय देव बाबा बौखनाग नाराज हो गए और उनके प्रकोप की वजह से ही सुरंग के अंदर यह हादसा हो गया।

सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके अंदर फंसे श्रमिकों की संख्या 40 से बढ़कर अब 41 हो गई है। आपातकालीन परिचालन केंद्र (Emergency Operations Center) की ओर से जारी नई सूची में सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 41 बताई गई है। बचाव अभियान के छठे दिन निर्माण कंपनी को पता चला कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सुरंग में फंसे मजदूरों में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के निवासी दीपक कुमार पटेल भी शामिल हैं।

इस बीच उत्तरकाशी जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष ने शनिवार सुबह मीडिया को दी जानकारी में बताया कि फिलहाल सुरंग में ड्रिलिंग का काम रुका हुआ है। इसके अनुसार इंदौर से एक और भारी एवं शक्तिशाली ऑगर मशीन के आने का इंतजार किया जा रहा है। यह मशीन देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंच चुकी है, जहां से इसे ट्रक के जरिए सिलक्यारा लाया जा रहा है।

इससे पहले सुरंग में मलबे को भेदने के लिए दिल्ली से एक अमेरिकी ऑगर मशीन लाई गई थी, जिसने शुक्रवार दोपहर तक 22 मीटर तक ड्रिलिंग कर चार पाइप डाल दिए थे। हालांकि बाद में ड्रिलिंग का काम रुक गया। 12 नवंबर की सुबह हुए हादसे के बाद से लगातार चलाए जा रहे बचाव अभियान की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के निदेशक अंशु मनीष खाल्को ने शुक्रवार शाम कहा था कि मलबे में ड्रिलिंग कर छह मीटर लंबे चार पाइप डाल दिए गए हैं जबकि पांचवें पाइप को डालने की कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने बताया कि चौथे पाइप का अंतिम दो मीटर हिस्सा बाहर रखा गया है जिससे पाचवें पाइप को ठीक तरह से जोड़कर उसे अंदर डाला जा सके। बताया जा रहा है कि सुरंग में 45 से 60 मीटर तक मलबा जमा है जिसमें ड्रिलिंग की जानी है । यह पूछे जाने पर कि मशीन प्रति घंटा चार-पांच मीटर मलबे को भेदने की अपनी जरूरी गति क्यों नहीं हासिल कर पाई, इस पर उन्होंने कहा कि पाइप को डालने से पहले उनका एलाइनमेंट करने तथा जोड़ने में समय लगता है।

खाल्को ने यह भी दावा किया कि डीजल से चलने के कारण ड्रिलिंग मशीन की गति धीमी है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में ड्रिलिंग को रोकना भी पड़ता है क्योंकि भारी मशीन को हवा का आवागमन चाहिए और मशीन में कंपन होने से आसपास का संतुलन खराब होने से मलबा गिरने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 18, 2023 November 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Honda CB350 Retro Classic launched । Honda CB350 Retro Classic price । Honda CB350 Retro Classic engine specification Honda CB350 Retro Classic launched: होंडा ने लॉन्च किया सीबी350 रेट्रो क्लासिक वेरिएंट, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल
Next Article Royal Enfield Super Meteor 650 । Royal Enfield latest launch । Royal Enfield Wingman connected vehicle solution । Royal Enfield Wingman connected vehicle solution price । Royal Enfield Wingman connected vehicle solution features Royal Enfield ने पेश किया Wingman connected vehicle solution, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?