By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Live Update: दो राज्यों में आज थम जाएगा चुनावी शोर, सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों के लिए साथी वर्कर बेचैन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Live Update: दो राज्यों में आज थम जाएगा चुनावी शोर, सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों के लिए साथी वर्कर बेचैन

Admin
Last updated: 2023/11/15 at 1:02 PM
Admin
Share
7 Min Read
Live Blog
SHARE

देश में इस समय कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते विभिन्न दलों के नेताओं और उम्मीदवारों की सभाएं और रैलियां तेजी से चल रही हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। बुधवार को ही विश्व कप क्रिकेट के बेहद महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दूसरी तरफ बेचैनी पैदा करने वाली खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सुरंग हादसे की है, जिसमें पिछले तीन दिन से फंसे 40 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाल पाने की है। इससे साथी श्रमिकों के साथ-साथ आम नागरिक भी चिंतित हैं। इसको लेकर नाराज साथी श्रमिकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अपने साथियों की सुरक्षित निकासी में देरी होने के कारण वे प्रदर्शन भी करने लगे हैं। उधर, राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदूषण की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को भी 300 से ऊपर रहा। इससे सांस पीड़ितों समेत आम लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है।

चुनावी शोर के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल मैच आज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैतूल जिले के आमला में बुधवार को होने वाली चुनावी रैली रद्द कर दी गई क्योंकि जिस हेलीकॉप्टर से उन्हें जाना था उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने बताया कि खरगे सुबह 11 बज कर 20 मिनट पर एक आम सभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण आम सभा रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैरसिया और भोपाल शहर में दो अन्य सभाओं को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध उच्च गढ़वाल हिमालयी धाम केदारनाथ के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन पर्व पर परंपरागत पूजा पाठ और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए । भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए । कपाट बंद होने के मौके पर कड़ाके की ठंड के बावजूद ढाई हजार से अधिक तीर्थयात्री भगवान के दर्शनों के लिए केदारनाथ में मौजूद थे और ‘जय केदार’, ‘बम बम भोले’ और ‘ऊं नम: शिवाय’ का जयघोष कर रहे थे ।

BJP के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा है कि मुंबई के लोगों को नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन कराने के लिए अगले साल 24 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए एक “विशेष” ट्रेन चलाई जाएगी। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। शेलार ने मंगलवार को एक समारोह में कहा कि मुंबई के लोग भगवान राम के “दर्शन” के लिए दादर से अयोध्या तक विशेष ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=nR7CpwGP5kI

कीटगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धैकार बस्ती में मंगलवार की रात नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कीटगंज थाना की प्रभारी (एसएचओ) रजनी ने बताया कि मंगलवार देर रात धैकार बस्ती में एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतका की पहचान ममता बंसल (35) के रूप में हुई है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक दो दिन पहले बुधवार को पीएम-किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी करने पर सवाल उठाए और आश्चर्य जताया कि क्या यह ‘‘जानबूझकर’’ किया गया है। विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को जहां पहले चरण का, वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने से पिछले 72 घंटों से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के प्रयासों को उस समय झटका लगा जब ‘एस्केप टनल’ बनाने के लिए शुरू की गयी ड्रिलिंग को ताजा भूस्खलन के चलते रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 12 बजे तक मलबे में बड़े व्यास के माइल्ड स्टील पाइप डालने के लिए ड्रिलिंग का काम किया जा रहा था लेकिन भूस्खलन होने के कारण उसे बीच में रोकना पड़ा। इस बीच, सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग के लिए स्थापित की गयी आगर मशीन भी खराब होने की सूचना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंगलवार को निजी दौरे पर जयपुर पहुंचे। दोनों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे। जब हवाई अड्डे पर संवाददाताओं ने वेणुगोपाल से सोनिया गांधी की चुनावी राज्य राजस्थान की यात्रा का कारण पूछा तो वेणुगोपाल ने कहा “यह एक निजी यात्रा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण है।’’ लेकिन एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने संकेत दिया कि जयपुर में भी पार्टी की बैठक हो सकती है।

राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में प्रदूषण की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को भी 300 से ऊपर रहा। इससे सांस पीड़ितों समेत आम लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 15, 2023 November 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Tubewell | water crisis जल स्तर को नष्ट करने और जलधाराओं की गति अवरुद्ध करने में नलकूपों की अहम भूमिका
Next Article Nissan Magnite EZ Shift Price । Nissan Magnite EZ Shift Introductory Price । Nissan Magnite EZ Shift Booking Amount । Nissan Magnite EZ Shift Latest Offer Nissan Magnite EZ Shift: निसान ने दिया ग्राहकों को तोहफा, 30 नवंबर तक मान्य रहेगा मैग्नाइट ईजी शिफ्ट का इंट्रोडक्टरी प्राइस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?