दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 460 रहा जबकि मंगलवार दोपहर एक्यूआई 455 था। वहीं, कल रात आनंद विहार में AQI अधिकतम स्तर 999 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान है, जिससे वायु प्रदूषण में सुधार हो सकता है।मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स अगले दो 2 दिन गंभीर श्रेणी में रहेगा। उसके बाद उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाओं की गति बढ़ेगी जिससे वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली के वायु प्रदूषण से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, राजस्व मंत्री आतिशी भी शामिल होंगी
पराली जलाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इस पर राजनीति करते हैं। इस पर राजनीति करने वाले को किसी तरह से कोई लाभ नहीं हो रहा बल्कि इसका उन पर असर पड़ रहा है। हमने हरियाणा में बहुत कुछ नियंत्रित किया है।” उन्होंने कहा कि पराली एक व्यावसायिक उत्पाद बन गया है और इसका मूल्य मिलता है। मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील करता हूं कि अगर हमारी सहायता की आवश्यकता हो तो हम हमेशा देने के लिए तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में AQI ‘खराब’ श्रेणी में है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1722079078952698347
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1722090513518756147
दिल्ली में 10 नवंबर को हल्की बूंदा बांधी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 नवंबर तक सुबह धुंध छाया रह सकता है। साथ ही 10 नवंबर को मौसमी दिशाओं में बदलाव के कारण कुछ एक जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।
Delhi-NCR में एयर पॉल्यूशन कम करने के 10 उपाय, पढ़ें पूरी खबर दिल्ली वालों को प्रदूषण से नहीं निजात, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=-5eGfNdyDzs