Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम करीब चार बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नेपाल था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। यह चार दिन में दूसरा मौका है जब राजधानी नई दिल्ली और आसपास रहने वाले लोगों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार रात को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल था, जबकि इसकी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 थी।