By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Flipkart Diwali Sale: सस्ते में मिल रहे मोटोरोला, सैमसंग, पोको, रियलमी के स्मार्टफोन, हजारों की बचत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Flipkart Diwali Sale: सस्ते में मिल रहे मोटोरोला, सैमसंग, पोको, रियलमी के स्मार्टफोन, हजारों की बचत

Admin
Last updated: 2023/11/06 at 5:34 PM
Admin
Share
6 Min Read
Flipkart Diwali Sale | Smartphones | Disocunt on Phones
SHARE

Smartphones diwali discount:दिवाली की रौनक एक बार फिर बाजारों में दिख रही है। साल का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार नजदीक है और ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल कंपनियां स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया मौका है। हमने Flipkart Big Diwali Sale में डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है। आइये आपको बताते हैं इनके बारे में…

मोटोरोला एज 40 स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में देश में लॉन्च किया गया था। लेकिन दिवाली ऑफर के तहत फोन को 26,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन लेने पर 10 प्रतिशत (1000 रुपये) इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा।

अगर आप प्रीमियम मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन चाहते हैं तो Motorola Edge 40 एक शानदार ऑप्शन है। इस हैंडसेट में 6.55 इंच OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की डेनसिटी 402पीपीाई है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी व 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस डिवाइस में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 4400mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पोको एफ5 5जी की ऑरिजिनल कीमत 29,999 रुपये है। दिवाली ऑफर के साथ इस हैंडसेट को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। SBI क्रेडिट कार्ड के साथ इस फोन को लेने पर 10 प्रतिशत (1000 रुपये) का डिस्काउंट मिल जाएगा।

बता दें कि पोको F-Series हैंडसेट में हमेशा किफायती दाम में पावरफुल फीचर्स दिए जाते रहे हैं। Poco F5 5G भी एक ऐसा ही फोन है जो बजट दाम में दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Plus Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

रियलमी 11 प्रो+ 5G स्मार्टफोन की ऑरिजिनल कीमत 29,999 रुपये है। दिवाली ऑफर में फोन को 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन को SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1000 रुपये) पर लिया जा सकता है।

रियलमी के इस फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है। Realme 11 Pro+ 5G इस सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड कैमरा सिस्टम ऑफर करता है। इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6.7 इंच 120 हर्ट्ज़ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ आती है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 12 जीबी तक रैम मिलती है।

मोटोरोला जी54 5जी को ऑरिजिनल 15,999 रुपये की जगह दिवाली सेल में 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड के साथ फोन को 10 प्रतिशत (1000 रुपये) इंस्टेंट डिस्काउंट पर लिया जा सकता है।

मोटोरोला की G-Series के इस फोन में ग्लास सैंडविच डिजाइन दी गई है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 50MP व 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। हैंडसेट 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ आथा है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। डिवाइस में ऐंड्रॉयड 13 सपोर्ट दिया गया है।

6,499 रुपये वाले पोको सी51 को दिवाली ऑफर में 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अगर आप ब्रैंडेड बजट डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो पोको सी51 एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन में 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल डुअल व 0.08 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस में ऐंड्रॉयड 13 सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन डुअल सिम 4G कनेक्टिविटी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है।

72,999 रुपये के ऑरिजिनल दाम वाले गैलेक्सी एस22 को दिवाली ऑफर के तहत 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत (1000 रुपये) इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।

अगर आप एक बेस्ट फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन एक्स्पीरियंस चाहते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी एस22 एक बेस्ट ऑप्शन हैं। Galaxy S22 में 6.1 इंच AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। फोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। इस डिवाइस में 50MP प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंसर मिलते हैं। प्रीमियम ग्लास-मेटल बॉडी वाले इस फोन में IP68 रेटिंग, एक यूआई इंटरफेस और 3700mAh की बैटरी दी गई है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 6, 2023 November 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Delhi NCR Air Pollution Latest Update । Odd Even Vehicle Scheme । Odd Even Vehicle Scheme Delhi । Gopal Rai Odd Even Vehicle Scheme । Arvind Kejriwal Odd Even Vehicle Scheme Odd Even Vehicle Scheme Delhi: वायु प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार का फैसला, दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक लागू की ऑड-ईवन व्हीकल स्कीम
Next Article earthquake | Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली NCR सहित पूरा उत्तर भारत, नेपाल में था केंद्र, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?