iQOO 12 Launch Date confirmed: आईक्यू इंडिया ने आखिरकार भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 12 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। iQOO India ने एक मीडिया इनवाइट भी शेयर किया है जिसमें जिक्र है कि आईक्यू 12 को देश में 12 दिसंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि देश में नए Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला यह देश का पहला फोन होगा। इस डिवाइस के बारे में पहले भी कई बार जानकारी सामने आ चुकी है। जानें इनके बारे में विस्तार से…
इनवाइट टीजर से यह भी पता चलता है कि डिवाइस को बिक्री के लिए Amazon India पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, इससे संकेत मिलते हैं कि आईक्यू फोन के अलग कलर वेरियंट (ऑटोमेटिव ब्रैंड के रियर पर ट्राइकलर स्ट्राइप्स के साथ) को पेश करने के लिए BMW M Motorsport के साझ साझेदारी को बरकरार रखेगी।
बता दें कि भारत में 7 नवंबर को लॉन्च होने से पहले iQOO 12 और iQOO 12 Pro स्मार्टफोन को 7 नवंबर को चीन में पेश किया जाएगा। आपको बताते हैं कि आईक्यू 12 के बारे में अब तक सामने आई सारी जानकारी के बारे में…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यू 12 स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करने वाली 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगी। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ होगा और इसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक होगी। हैंडसेट में ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। चीनी वेरियंट में OriginOS 4 जबकि इंडियन वेरियंट में ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 मिलेगा।
लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 पावर्ड डिवाइस में 16 जीबी तक रैम, 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हैंडसेट को चीन में 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की खबरें हैं। हैंडसेट को 50MP (OIS-enabled OmniVision OV50H) प्राइमरी, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड और 64MP OV64B पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर केसाथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

iQOO 12 स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एक अलग Q1 डिस्प्ले चिप मिलने की भी उम्मीद है। लीक के मुताबिक, हैंडसेट में वाई-फाई 7, डुअल सिम 5जी, ब्लूटूथ 5.4, NFC, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
खबरें के मुताबिक, व्हाइट वेरियंट में BMW M Motorsport का लोगो और ट्राइकलर स्ट्राइप्स मिलेंगी। इसकी मोटाई 8.1mm और वज़न 199 ग्राम होगा। व्हाइट वेरियंट की तरह ही आईक्यू 12 के ब्लैक एडिशन में रियर पर ग्लास बैक पैनल मिलेगा। चीनी मार्केट में कंपनी द्वारा लेदर-टेक्सचर्ड बैक वाला एक रेड मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि चीन के बाहर दूसरे बाजारों में इस फोन को लॉन्च नहीं किया जाएगा।