By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Assembly Elections 2023 LIVE: राजस्थान में कांग्रेस ने 7 विधायकों के टिकट काटे, गहलोत के एक और मंत्री ने किया चुनाव लड़ने से इनकार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Assembly Elections 2023 LIVE: राजस्थान में कांग्रेस ने 7 विधायकों के टिकट काटे, गहलोत के एक और मंत्री ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

Admin
Last updated: 2023/11/01 at 12:02 PM
Admin
Share
5 Min Read
Elections Live, Ashok Gehlot, Congress
SHARE

Assembly Elections 2023: एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में सियासी सरगर्मी बेहद तेज है। पांचों राज्यों में सभी सियासी दल जमकर प्रचार कर रहे हैं। मिजोरम में जहां सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा तो वहीं छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान भी 7 नवंबर को होगा। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी और पांचवी लिस्ट जारी की। चौथी लिस्ट में 51 और पांचवीं लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। मंगलवार को जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। हमारे इस चुनावी पेज पर आप पूरे दिन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पा सकेंगे।

एमपी, राजस्थान सहित 5 राज्यों की चुनावी खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता के साथ।

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में सात नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक ‘एक्जिट पोल’ पर रोक लगा दी है। राज्य में विधानसभा की 200 सीट के लिए एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधी आबादी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। चौहान ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी सभा में कहा,‘‘कन्या भोज हमारा संस्कार और सनातन परंपरा है, लेकिन जब मैंने कुछ दिन पहले कन्या भोज का आयोजन कराया, तो (कांग्रेस के राज्यसभा सांसद) दिग्विजय सिंह कहने लगे कि मुख्यमंत्री नाटक-नौटंकी करता है।’’ उन्होंने कहा,”कांग्रेस के लोग बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते। कांग्रेस के एक नेता ने हमारी एक महिला मंत्री के बारे में कहा कि यह तो आइटम है।’’

कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। गौरव वल्लभ इससे पहले झारखंड से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

मंगलवार शाम कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में सात मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। दो निर्दलीय विधायकों और 2018 चुनाव बसपा के टिकट पर जीतकर कांग्रेस में शामिल हुए दो विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दो लोगों को भी टिकट दिया गया है। इस सूची में सात महिला उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों शांति धारीवाल (कोटा उत्तर) व महेश जोशी (हवामहल) के नाम अब तक घोषित नहीं किया है।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की कुल चल संपत्ति 571.49 लाख रुपये है। पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से अपने नामांकन पत्र के साथ दायर शपथ पत्र में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार पायलट की बैंक जमाओं में 182.68 लाख रुपये, एनएसएस व बीमा में निवेश 249.66 लाख रुपये सहित कुल चल संपत्ति 571.49 लाख रुपये है। उनकी अचल संपत्ति 141.12 लाख रुपये है। पायलट ने 19 नवंबर 2018 में दिए गए हलफनामे में अपनी बैंक जमाएं 51.80 लाख रुपये, एनएसएस व बीमा आदि में निवेश 91.26 लाख रुपये सहित कुल चल संपत्ति 150.70 लाख रुपये बताई थी। तब उनकी अचल संपत्ति 221.98 लाख रुपये थी। पायलट ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी सालाना आय 64,34,470 रुपये बताई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को के चंद्रशेखर राव की सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने तथा तेलंगाना राज्य के गठन के पीछे की जन आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

हमारे इस चुनावी पेज पर आप पूरे दिन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पा सकेंगे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin November 1, 2023 November 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Top 5 Powerful Scooters । Top 5 Powerpack Scooters । Top 5 Powerful 125cc Scooters । Top 5 Hitech Scooters 125cc Top 5 Powerpack Scooter 125cc: टॉप 5 पावर पैक स्कूटर 125cc, जो इस दिवाली बन सकते हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
Next Article Mahindra Thar Electric SUV Registration Form । Mahindra Thar Electric SUV Production Details । Mahindra Thar Electric SUV Driving Range । Mahindra Thar Electric SUV Complete Details Mahindra Thar.e electric SUV: सामने आया महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक का रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट, यहां जानें प्रोडक्शन से लेकर ड्राइविंग रेज तक सारी जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?