By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: पी. चिदंबरम का कॉलम दूसरी नजर: युद्ध, जिनके कोई नियम नहीं हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

पी. चिदंबरम का कॉलम दूसरी नजर: युद्ध, जिनके कोई नियम नहीं हैं

Admin
Last updated: 2023/10/29 at 8:59 AM
Admin
Share
7 Min Read
israel| Hamas| war
SHARE

मानव प्रजातियों की उत्पत्ति के बाद से कई सहस्राब्दी, और कई दावों के बावजूद कि होमो सेपियन्स इस ग्रह पर सबसे उन्नत और बुद्धिमान प्रजातियां हैं, मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि हम मूल निएंडरथल से कतई अलग नहीं हैं। उन्होंने नियमों के बिना लड़ाइयां लड़ीं और हम नियमों के बिना युद्ध लड़ते हैं।

क्या मानव इतिहास के किसी दौर में युद्ध के नियम थे? नेतिमायार (लगभग 200 ईस्वी) द्वारा रचित एक कविता में तमिल राजाओं के बीच युद्ध के बुनियादी नियमों को निर्धारित किया गया था। युद्ध छेड़ने का इरादा रखने वाला योद्धा-राजा एक पूर्व चेतावनी जारी करेगा :

आवम, आनियार पारप्पना माक्कालुम पेंड्रियम, पिनियूदाइईरम, पेनी देनपुलम वाझनारक्कू अरुंगदन इर्रुक्कम पोनपोर पुदलवार पिराथीरम,
एम अंबु कादिविदुथम, नन आरन सरमिन।

मोटे तौर पर इसका अनुवाद है

गाय, सौम्य धार्मिक पुजारी, औरते, बीमार, जिनके कोई संतान नहीं है वे अंतिम संस्कार करें,हमारे तीर तेजी से निशाना बनाएंगे जल्दी से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

सूर्योदय से सूर्यास्त तक युद्ध के मैदानों में सैनिकों के बीच लड़ाई लड़ी जाती थी। अगले दिन सूर्योदय के समय लड़ाई फिर से शुरू होती थी। तमिल में रामायण लिखने वाले महान कवि कंबन के अनुसार, माना जाता है कि राम ने थके हुए और पराजित रावण से कहा था, ‘आज आप जा सकते हैं, और कल युद्ध में लौट सकते हैं’।

यदि युद्धों को सभ्य कहा जा सकता है, तो प्राचीन युद्ध वास्तव में सभ्य थे और कुछ नियमों के अनुसार लड़े गए थे। आधुनिक युग में ऐसा नहीं है। रूस- यूक्रेन और इजराइल – हमास के बीच आज जो दो युद्ध लड़े जा रहे हैं, वे विशेष रूप से नृशंस युद्ध हैं। अंधाधुंध बमबारी हो रही है। यूक्रेन और गाजा में शहर और कस्बे मलबे में तब्दील हो गए हैं। अस्पताल और स्कूल पूरी तरह तबाह हो गए हैं। कई हजार लोग मारे गए हैं। विस्थापित लोगों को बुनियादी सुविधाओं के बिना शिविरों में रखा गया है। हजारों बेघर लोग पलायन को मजबूर हैं। पानी और बिजली की आपूर्ति काट दी गई है। खाद्य आपूर्ति बाधित हो गई है। दवाएं दुर्लभ हैं। सहायता सामग्री ले जा रहे ट्रकों को रोक दिया गया है।

युद्ध किसलिए है? रूस-यूक्रेन युद्ध में, मुद्दा प्रभुत्व का है। यूक्रेन वर्ष 1922 और 1991 के बीच सोवियत संघ का हिस्सा था। रूस के हजारों मूल निवासी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में बस गए और ताकतवर समूह बन गए। स्वतंत्रता के बाद यूक्रेन नाटो देशों और रूस के बीच एक बफर था। रूस को डर है कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है, तो यह नाटो बलों को उसकी सीमा तक ले आएगा। इसलिए यूक्रेन को रूस एक ‘तटस्थ’ राज्य के रूप में चाहता है और यूक्रेन के उन हिस्सों पर भी कब्जा करना चाहता है जहां रूसी मूल के लोग हैं।

इजराइल-हमास युद्ध में भी संघर्ष जमीन को लेकर है। सभी फिलिस्तीनियों – जिनमें से कुछ का प्रतिनिधित्त्व हमास द्वारा किया जाता है – का मानना है कि यहूदी लोगों ने उनकी जमीन हड़प ली है। भूमि को फिलिस्तीन कहा जाता था और अरबों, यहूदियों और ईसाइयों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। इजराइल राज्य संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत बनाया गया था और यहूदी लोगों को 1948 के बाद से भूमि पर बसाया गया था। आधुनिक इजराइल मजबूत राज्य बन गया है जो खुद की रक्षा करने की क्षमता रखता है। यह इस क्षेत्र में एकमात्र परमाणु शक्ति है। इतिहास फिलिस्तीनियों के पक्ष में हो सकता है, वास्तविकता यह है कि इजरायल राष्ट्र को पृथ्वी से मिटाया नहीं जा सकता।

संयुक्त राष्ट्र एक बलहीन संस्था है। वह संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र को लागू नहीं कर सकता है जो महान लक्ष्यों की बात करता है : ‘हम संयुक्त राष्ट्र के लोग आने वाली पीढ़ियों को युद्ध के संकट से बचाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हैं, जिसने हमारे जीवनकाल में दो बार मानव जाति के लिए अनकही पीड़ा को आमंत्रण दिया, और … यह सुनिश्चित करेंगे कि सशस्त्र बलों का उपयोग नहीं किया जाएगा, लोकहित का ध्यान रखा जाएगा, और …।

इसके अलावा, युद्ध की प्रकृति बदल गई है। मनुष्य अब आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ता, यह इतिहास हो गया है। अब मशीनें मशीनों से लड़ती हैं। ड्रोन मिसाइलों से लड़ते हैं। मिसाइलें एंटी-मिसाइल से लड़ती हैं। अगर दुनिया में भूमि विवादों का हल निकालने के लिए तंत्र नहीं खोजा जा सका तो युद्ध अपरिहार्य हैं। पाकिस्तान और भारत के बीच विवाद जमीन को लेकर है।

दक्षिणपंथी चरमपंथियों को इस संघर्ष को हिंदू भारत और इस्लामी पाकिस्तान के बीच के रूप में चित्रित करना सुविधाजनक लगता है। यह चतुराई भरा सिद्धांत है। दोनों देशों ने विभाजन और दो स्वतंत्रता अधिनियमों को स्वीकार किया। विवाद उस जमीन को लेकर है जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा जमा रखा है। चीन और भारत के बीच विवाद भी जमीन को लेकर है, लेकिन यह थोड़ा ज्यादा जटिल है क्योंकि सीमा का बड़ा हिस्सा बिना सीमांकन के था और परस्पर विरोधी दावे हैं। आगे का रास्ता बातचीत है, युद्ध नहीं। जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह युद्ध का युग नहीं है।’

संत पापा फ्रांसिस ने रूस और यूक्रेन तथा इसराइल और हमास से शांति की बार-बार अपील की है, लेकिन कोई भी उनकी नहीं सुनता। उनके पूर्ववर्तियों में से एक ने बार-बार अपील की ‘अब और युद्ध नहीं, फिर कभी युद्ध नहीं’। इसे अनसुना कर दिया गया और कई युद्धों ने इस ग्रह को झकझोर कर रखा दिया है।

समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (1982) को 150 से अधिक देशों ने अनुमोदित किया है। ‘इंटरनेशनल ट्राइब्यूनल फार द ला आफ द सी’ से कई विवादों को हल किया गया है, जिसमें भारत और इटली के बीच दो नौसैनिकों से संबंधित विवाद भी है। हम उम्मीद करते हैं कि भूमि विवाद के लिए एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण होगा। इस तरह के ट्राइब्यूनल के अभाव में, युद्ध – और मौतें और विनाश – अपरिहार्य हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 29, 2023 October 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Giriraj singh| Interview जनसत्‍ता प्रश्‍नकाल: हिंदू-मुसलमान विपक्ष करता है, सनातन की शुरुआत किसने की?
Next Article Bheem Army ‘भीम आर्मी’ vs भीम आर्मी: चंद्रशेखर की बढ़ेंगी मुश्किलें! BSP ने आनंद की राह से रोड़े हटाने का बनाया प्लान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?