By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Google Pixel 8 vs Apple iPhone 15: ऐप्पल और गूगल के दो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन, जानें किसे खरीदना है बेहतर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Google Pixel 8 vs Apple iPhone 15: ऐप्पल और गूगल के दो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन, जानें किसे खरीदना है बेहतर

Admin
Last updated: 2023/10/25 at 4:28 PM
Admin
Share
6 Min Read
Google Pixel 8 | iPhone 15 | Google Apple
SHARE

Google Pixel 8 vs Apple iPhone 15: Google और Apple दुनिया की दो दिग्गज टेक कंपनियां हैं। दोनों ही कंपनियों के पास कॉम्पैक्ट डिजाइन में आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। Google Pixel 8 और iPhone 15 दो ऐसे फोन हैं जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आते हैं और दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं। अगर आप बड़ी स्क्रीन साइज़ वाला फोन नहीं चाहते हैं लेकिन फ्लैगशिप एक्सपीरियंस की चाहत रखते हैं तो गूगल और ऐप्पल के इन फ्लैगशिप डिवाइस को ले सकते हैं। हम आपको बताते हैं गूगल पिक्सल 8 और ऐप्पल आईफोन 15 में क्या-कुछ है फर्क…

पिक्सल 8 स्मार्टफोन में 6.2 इंच Actua OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन (1080×2400 पिक्सल) है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। कलर्स काफी बढ़िया रहते हैं और कॉन्टेन्ट देखने में अच्छा लगता है। वहीं बात करें iPhone 15 की तो इसमें 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन (2556×1179 पिक्सल) है। ऐप्पल के फोन में Dynamic Island फीचर दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स आसानी से नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। दोनों ही फोन 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करते हैं। आईफोन 15 में ProMoion फीचर की कमी है और यह स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

डिजाइन की बात करें तो पिक्सल 8 हाथ में पकड़ने पर काफी चौंड़ा लगता है लेकिन मेटल और ग्लास डिजाइन के चलते हैंडसेट प्रीमियम अहसास देता है। वहीं iPhone 15 में फ्रॉस्टेड बैक पैनल मिलता है और इसे हाथ में पकड़ना ज्यादा सुविधाजनक रहता है। हर यूजर की च्वॉइस डिजाइन के मामले में अलग-अलग होती है लेकिन वजन और मोटाई के मामले में iPhone 15 स्मार्टफोन, गूगल पिक्सल 8 से ज्यादा बेहतर है।

दोनों ही डिवाइसेज में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। बता दें कि ऐप्पल ने पहली बार अपने फोन्स में लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो गूगल ने पिक्सल 8 में Google Tensor G3 चिपसेट दिया है। जबकि ऐप्पल आईफोन 15 में A16 बायोनिक चिपसेट मिलता है। ए16 बायोनिक चिपसेट, बेंकमार्क स्कोर में कई महंगे ऐंड्रॉयड फोन को पीछे छोड़ देता है। यूजर्स आसानी से इस आईफोन में हाई-ऐंड गेम्स जैसे Apple Arcade खेल सकते हैं। इसके अलावा ऐप स्टोर से कई दूसरे ब़ड़े ऐप तक को लैग के बिना इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं Tensor G3 चिपसेट के साथ पिक्सल 8 स्मार्टफोन से हर दिन के जरूरी कामों को आसानी से निपटाया जा सकता है। लेकिन इसकी परफॉर्मेंस iPhone 15 जैसी नहीं है। पिक्सल 8 थोड़ा गर्म भी होता है। अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो आपको iPhone 15 ज्यादा पसंद आएगा।

पिक्सल 8 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप के साथ बढ़िया डिटेलिंग वाली फोटो कैप्चर होती हैं, खासतौर पर अच्छी रोशनी में। AI की मदद से Magic Eraser और Best Take जैसे फीचर्र के जरिए यूजर्स क्लिक की गईं तस्वीरों को और बेहतर बना सकते हैं।

Apple iPhone 15 की बात करें तो इसकी कैमरा परफॉर्मेंस भी बढ़िया है लेकिन इसमें AI फीचर्स की कमी है। ऐप्पल आईफोन 15 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस दिए गए हैं। iPhone 15 से भी शानदार क्वॉलिटी की तस्वीरें कैद होती हैं।

पिक्सल 8 स्मार्टफोन में 4575mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 27W चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं iPhone 15 में 3349mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी भी 27W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

दोनों स्मार्टफोन की बैटरी में काफी थोड़ा सा फर्क है। लेकिन बैटरी छोटी होने के बावजूद iPhone 15 को चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटा लग जाता है। जुकि पिक्सल 8 स्मार्टफोन 1 घंटा 20 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाता है। दोनों फोन को 50 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 30 मिनट लगते हैं। दोनों फोन फुल चार्ज होने पर करीब 1 पूरे दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं।

पिक्सल 8 की कीमत 75,999 रुपये है जबकि आईफोन 15 को भारत में 79,900 रुपये के दाम पर उपलब्ध कराया गया है। दोनों स्मार्टफोन एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। Pixel 8 स्क्रीन डिपार्टमेंट और बैटरी लाइफ के मामले में बेहतर है जबकि आईफोन 15 की ओवरऑल परफॉर्मेंस शानदार है।

निश्चित तौर पर आप अपनी प्राथमिकता के हिसाब से दोनों में से एक विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप ऐंड्रॉयड को प्रीफर करते हैं तो Google पिक्सल UI बेहतरीन एक्सपीरियंस ऑफर करता है। पिक्सल 8 स्मार्टफोन 7 साल के ऐंड्रॉययड अपडेट के साथ आता है। लेकिन अगर आप iOS फैन हैं तो बेहतर ऑप्टिमाइज़ेशन वाले iPhone 15 को खरीदा जा सकता है। हालांकि, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले पैनल का होना इसकी सबसे बड़ी खामी में से एक है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 25, 2023 October 25, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DONALD TRUMP जेल जाने का खतरा मंडराया तो डोनाल्ड ट्रम्प को याद आने लगे नोबल विजेता नेल्सन मंडेला, खुद से कुछ इस तरह की तुलना
Next Article Volvo XC40 Recharge Price Cut Down । Volvo XC40 Recharge Festive Discount । Volvo XC40 Recharge Discount Offers । Volvo XC40 Recharge Discount Offer Details Volvo XC40 Recharge Festive Discount: वॉल्वो एक्ससी40 रिचार्ज पर जारी हुआ 1.78 लाख रुपये का भारी फेस्टिव डिस्काउंट, यहां जानें इसकी कंप्लीट डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?