By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: 13 घंटे की बैटरी लाइफ वाला Amazon Fire HD 10 (2023) टैबलेट लॉन्च, जानें सारे दाम व फीचर्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

13 घंटे की बैटरी लाइफ वाला Amazon Fire HD 10 (2023) टैबलेट लॉन्च, जानें सारे दाम व फीचर्स

Admin
Last updated: 2023/10/21 at 10:10 AM
Admin
Share
3 Min Read
Amazon | Amazon Fire | Amazon Fire HD 10 2023
SHARE

Amazon Fire HD 10 (2023) Tablet launched: ऐमजॉन ने अपनी Fire सीरीज में लेटेस्ट अफॉर्डेबल टैबलेट लॉन्च कर दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी का नया टैबलेट Amazon Fire HD 10 (2023) है जो फायर एचडी 10 (2021) का अपग्रेड है। इस डिवाइस को बिना कोई ऑफिशियल लॉन्च के चुपचाप ऐमजॉन की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट से 13 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। आपको बताते हैं लेटेस्ट ऐमजॉन फायर एचडी 10 (2023) टैबलेट की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…

ऐमजॉन फायर एचडी 10 (2023) टैबलेट को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरियंट की कीमत लॉकस्क्रीन एड्स के साथ क्रमशः 139.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) और 179.99 डॉलर (करीब 15000 रुपये) है। अगर आप टैबलेट में एड्स नहीं चाहते तो आपको इन दोनों टैब के लिए क्रमशः 154.99 डॉलर (करीब 12,800 रुपये) और 194.99 डॉलर (करीब 16,200 रुपये) चुकाने होंगे। ऐमजॉन का यह टैबलेट ब्लैक, लिलैक और ओशन कलर में आता है।

ऐमजॉन फायर एचडी (2023) टैबलेट में पिछली जेनरेशन वाले टैबलेट की तुलना में कई अपग्रेड किए गए हैं। इस टैबलेट में 10.1 इंच फुलएचडी डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में चारों तरफ बड़े बेज़ल्स दिए गए हैं। इन बेज़ल्स की मदद से टैबलेट को पकड़ने में आसानी होगी और गलती से टच करने से बचा जा सकेगा।

ऐमजॉन फायर एचडी 10 (2023) में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसका नाम अभी जाहिर नहीं किया गया है। नए टैबलेट में पिछले वेरियंट की तुलना में 25 फीसदी फास्ट परफॉर्मेंस मिलने का दावा है। इस टैबलेट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। नया ऐमजॉन टैबलेट माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।

इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि 2021 में लॉन्च हुए मॉडल में 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था। फिलहाल टैबलेट की बैटरी क्षमता के बारे में पता नहीं चला है। लेकिन कंपनी ने रीडिंग, ब्राउजिंग, वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने के साथ 13 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलने का वादा किया है। यह टैबलेट 9W चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करता है और फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लेता है।

Fire HD 10 (2023) के साथ Amazon Stylus Pen सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि Fire HD Max 11 के बाद यह दूसरा फायर टैबलेट है जो स्टायलस सपोर्ट के साथ आता है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 21, 2023 October 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Israel News | Israel-Hamas War Live | Palestine News Israel-Hamas War Live: हमास के उग्रवादियों ने अमेरिकी महिला और बेटी को किया रिहा, छोड़ने के लिए बताई यह वजह
Next Article PM MODI | SCINDIA SCHOOL | आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?