By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: OnePlus Open: वनप्लस के फोल्डेबल फोन में पहले से इंस्टॉल मिलेंगे Facebook जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स, ‘बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस’ का दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

OnePlus Open: वनप्लस के फोल्डेबल फोन में पहले से इंस्टॉल मिलेंगे Facebook जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स, ‘बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस’ का दावा

Admin
Last updated: 2023/10/17 at 11:06 AM
Admin
Share
3 Min Read
OnePlus | OnePlus Open | OnePlus Foldable Phone
SHARE

OnePlus Open Third Party Apps: OnePlus ने हाल ही में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को लॉन्च करने की पुष्टि की थी। वनप्लस ओपन स्मार्टफोन को ऑफिशियली 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में Facebook समेत कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। वनप्लस द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी नए फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के हिसाब से ऐप्स को सपोर्ट करने के लिए मेनस्ट्रीम डिवेलपर्स के साथ साझेदारी कर रही है।

वनप्लस ने एक बयान में कहा, ‘वनप्लस की पहली प्राथमिकता एक फास्ट, स्मूथ और बिना कोई दिक्कत वाले कस्टमर एक्सपीरियंस को डिलीवर करने की है। वनप्लस ओपन के साथ ही हमने कई मेनस्ट्रीम ऐप डिवेलपर्स के साथ साझेदारी की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके ऐप हमारे नए फोल्डेबल डिजाइन के साथ कंपैटिबल हो सकें और यूजर एक्पीरियंस में इजाफा हो सके। इनमें फेसबुक (Facebook) भी शामि है जो हमारे टारगेट मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मोबाइल ऐप्स में से एक है। दोनों पार्टीज को इस काम के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करने की जरूरत थी और हमारा मानना है कि इस साझेदारी के परिणाम ना केवल जरूरी हैं बल्कि फोल्डेबल डिवाइस यूजर्स के लिए भी काफी काम के हैं। बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए OnePlus Open में कुछ ऐप्स प्री-इंस्टॉल आएंगे।’

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भी वनप्लस और फेसबुक के बीच पार्टनरशिप हो चुकी है। 2020 में OnePlus 8 Series और OnePlus Nord के लॉन्च के समय फेसबुक ऐप्स और सर्विसेज के साथ साझेदारी हुई थी औ इन फोन में फेसबुक ऐप्स को रिमूव करने का कोई डायरेक्ट ऑप्शन नहीं था। इस फैसले के चलते वनप्लस को यूजर्स की तरफ से काफी खराब फीडबैक भी मिला था।

इसके बाद कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए पुष्टि की थी कि नए OnePlus 8T में फेसबुक से जुड़ी सर्विसेज नहीं होंगी। और फोन में सिर्फ Netflix को बतौर थर्ड-पार्टी ऐप प्री-इंस्टॉल किया जाएगा।

लेकिन बात करें 2023 की तो अभी हालात अलग हैं। वनप्लस का इरादा अपने पहले फोल्डेबल फोन में शानदार सोशल मीडिया यूजर एक्सपीरियंस डिलीवर करने का है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए वनप्लस ने दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक फेसबुक के साथ पार्टनरशिप की है। OnePlus Open में ऑप्टमाइज्ड फेसबुक ऐप दिया जाएगा। सैमसंग ने भी Meta और Google के साथ अपने फ्लिप व फोल्ड स्मार्टफोन के लिए उनके ऐप्स ऑप्टिमाइज करने के लिए साझेदारी की है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 17, 2023 October 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article flights | Google Flights | Flight ticket booking Mumbai Airport Shut Down: आज 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, कोई फ्लाइट नहीं भरेगी उड़ान, जानें क्या है वजह
Next Article Israel Hamas Palestine War | Israel Hamas War |Israel News Israel Hamas War Live: IDF ने हमास कमांडर ओसामा मजिनी को किया ढेर, इजरायल पर हमले में था शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?