By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Ind vs Pak Cricket Match: नेताओं में भी भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह, धर्मेंद्र प्रधान ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Ind vs Pak Cricket Match: नेताओं में भी भारत-पाक मैच को लेकर उत्साह, धर्मेंद्र प्रधान ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

Admin
Last updated: 2023/10/14 at 2:11 PM
Admin
Share
3 Min Read
narendra modi stadium | india pak |
SHARE

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है। इस वर्ल्ड कप में आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान का मैच है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। क्रिकेट फैंस के साथ देश के बड़े नेताओं ने भी इस मैच को लेकर बयान दिए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि मुझे यकीन है भारत यह मैच जरूर जीतेगा।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ”आज दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच बड़े ही उत्साह के साथ होने जा रहा है। लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। मुझे यकीन है कि भारत यह मैच जरूर जीतेगा।”

वहीं भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बात करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि भारतीय टीम के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं, मुझे पूरा यकीन है कि भारत मैच जीतेगा। जबकि बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, “पाकिस्तान की टीम भी एक अच्छी टीम है। उनके पास मैच विनर्स भी हैं। मुझे यकीन है कि भारतीय टीम सतर्क रहेगी। उन्हें 100 ओवर तक क्वालिटी क्रिकेट खेलना होगा, तभी वे यह मैच जीत सकते हैं।”

भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मुकाबले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। राष्ट्रीय लोकदल ने पाकिस्तान के खेलने पर आपत्ति जता दी है। इस संबंध में आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत-पाक मैच को रद्द करने की मांग की है। मैच का विरोध जताते हुए आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि जनता भारत में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी कमजोर सरकार हमने नहीं देखी कि हमारे बॉर्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं और हमारी धरती पर पाकिस्तान की टीम क्रिकेट का मैच खेलेगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस मैदान में एक साथ एक लाख 20 हजार से अधिक दर्शक मैच देख सकते हैं। तमाम भारतीय फैंस स्टेडियम के बाहर भी मौजूद हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 14, 2023 October 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article New Nissan Magnite AMT Price । New Nissan Magnite AMT Rivals । New Nissan Magnite AMT vs Tata Punch । New Nissan Magnite AMT vs Hyundai Exeter । New Nissan Magnite AMT vs Renault Kiger New Nissan Magnite AMT vs Rivals: टाटा पंच, हुंडई एक्सटर और रेनो काइगर के सामने कीमत और पावरट्रेन में कैसी है नई निसान मैग्नाइट एएमटी, पढ़ें कंपेयर रिपोर्ट
Next Article Employment Authorisation Cards | non-citizens Indian | US Citizenship and Immigration Services | Indian residents | अमेरिका जारी करेगा गैर-अप्रवासी रोजगार प्राधिकरण कार्ड, जानें बाहर रह रहे भारतीयों को क्या होगा फायदा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?