By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Israel-Hamas War: गाजा में पानी को तरस रहीं 50 हजार गर्भवती महिलाएं, अब तक मारे गए 447 बच्चे, UN ने क्या कहा? कहां है मानवता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

Israel-Hamas War: गाजा में पानी को तरस रहीं 50 हजार गर्भवती महिलाएं, अब तक मारे गए 447 बच्चे, UN ने क्या कहा? कहां है मानवता

Admin
Last updated: 2023/10/13 at 10:46 PM
Admin
Share
4 Min Read
Gaza | Israel | UN
SHARE

Israel Hamas War News Updates: इजरायल-हमास संघर्ष के बीच गाजा में डर और भ्रम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को ऐसे दावे किए गए कि इजरायली सेना ने 1 मिलियन से ज्यादा फिलिस्तीनियों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है और ऐसा सेना के ग्राउंड ऑपरेशन के तहत कहा गया है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र का भी बयान सामने आया है। UN ने कहा कि इजरायल ने गाजा के लोगों को जगह खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है जबकि ऐसा करना असंभव है। हमास ने इजरायली चेतावनी को फर्जी प्रचार बताया है और अपील जारी की है कि आम फिलिस्तीनी इस आदेश पर ध्यान ना दें।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN World Food Programme) के मुताबिक गाजा के हालात बदतर हो चुके हैं और इजरायली घेराबंदी के दौरान वहां खाने-पीने की किल्लत है। कई इलाकों में जनरेटर के सहारे चंद घंटों की बिजली बची है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल का कहना कि जब तक इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किया जाता तब तक उसकी नाकाबंदी खत्म नहीं होगी।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा में 50,000 गर्भवती महिलाएं जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और यहां तक कि साफ पानी तक हासिल नहीं कर पा रही हैं। दूसरी तरफ हमास द्वारा मारे गए इजारायली नागरिकों की की संख्या बढ़कर 1,300 हो गई है, शुरुआत में कम से कम 150 इजारायली नागरिकों को गाजा पट्टी में बंधक बना लिया गया था। गाजा में मरने वालों की तादाद 1,500 से ज्यादा है। 338,000 लोग बेघर हो गए हैं। 

यूनिसेफ ने कहा है कि इजरायल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच फिलिस्तीन के गाजा में बच्चों की सुरक्षा के लिए युद्धविराम और मानवता दिखाने की जरूरत है। यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को सुरक्षित रखने का एकमात्र तरीका युद्धविराम है। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। अस्पतालों को अपना काम करने देना चाहिए। ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ताओं को उनका काम करने दिया जाना चाहिए। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए एल्डर ने कहा कि अब तक गाजा में 447 बच्चे मारे गए हैं।

रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति का कहना है कि वह गाजा में 1.1 मिलियन लोगों को सहायता दे पाने में सक्षम नहीं हैं। एक बयान में कहा गया कि सैन्य घेराबंदी के साथ आईसीआरसी समेत मानवीय संगठन गाजा में लोगों के इतने बड़े पैमाने पर विस्थापन में सहायता नहीं कर पाएंगे। बयान में आगे कहा गया है कि जरूरतें चौंका देने वाली हैं और मानवीय संगठनों को सहायता अभियान बढ़ाने में सक्षम होना चाहिए।” रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) युद्ध और हिंसा की अन्य स्थितियों के पीड़ितों के लिए मानवीय सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करती है।

एक अंतराष्ट्रीय मीडिया वेबसाइट के मुताबिक गाजा शहर में लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ने लगे हैं। कई परिवार गाजा के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों से दक्षिण की ओर या तो अपनी कारों जा रहे हैं या फिर पैदल ही निकल गए हैं। हालांकि बड़ी तादाद में अभी लोग यहीं बसे हुए हैं, इसका एक अहम कारण वहां के नागरिक बताते हैं कि गाजा में अब कहीं भी वह सुरक्षित नहीं हैं।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin October 13, 2023 October 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Friday the 13th | Black Friday the 13th | ,Friday the 13th Myths Friday the 13th: आज शुक्रवार है और डेट 13, जानिए क्यों खतरनाक माना जाता है ये दिन
Next Article Lok Sabha Election 2024 | INDIA parties | seat sharing इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पार्टियां धीमी क्यों? एक महीने बाद मुश्किल से सुई आगे बढ़ी; जानिए वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?