Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 बताई गई है। भूकंप के बाद जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जापान में इजू आइलैंड पर 1 मीटर ऊंचाई तक समुद्री लहरें उठने की भविष्यवाणी की है। तटीय जगहों पर रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
जापान के समय से मुताबिक भूकंप सुबह 11 बजे आया। इसका केंद्र इज़ू द्वीप श्रृंखला में तोरीशिमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। इसके 45 मिनट बाद इजू आईलैंड पर एक और तेज भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.4 बताई गई है। मौसम विभाग ने इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया। बता दें कि इससे पर 2011 भूकंप के बाद सुनामी से जापान में काफी नुकसान हुआ था।
जानकारी के अनुसार जापान ने अपने बाहरी द्वीपों के पास भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने सुनामी के कारण समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। ‘एनएचके टीवी’ के अनुसार, परामर्श में इजू श्रृंखला के द्वीपों पर लोगों को तटों और समुद्र के मुहाने से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्रृंखला मुख्य जापानी द्वीप होन्शू के मध्य से दक्षिण तक फैली हुई है। सुनामी की चेतावनी के बीच एहतियात के तौर पर तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है।