By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: क्या मायावती बनेंगी I.N.D.I.A का हिस्सा? भाजपा को ‘सीक्रेट सपोर्ट’ की क्या है चर्चा, समझिए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

क्या मायावती बनेंगी I.N.D.I.A का हिस्सा? भाजपा को ‘सीक्रेट सपोर्ट’ की क्या है चर्चा, समझिए

Admin
Last updated: 2023/09/29 at 11:21 PM
Admin
Share
5 Min Read
Mayawati | BSP | BJP
SHARE

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी रोचक नजर आ रही है। जहां मायावती की पार्टी बसपा पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा के साथ मिले होने के आरोप लगाए हैं।  कहा गया है कि बसपा इंडिया गठबंधन पर सवाल उठा रही है लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को लेकर खामोश है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा की तरह बसपा को एक बार फिर भाजपा की बी-टीम कहना शुरू कर दिया है।

दूसरी तरफ विपक्ष को मायावती के साथ हाथ मिलाने में कोई बड़ी आपत्ति नहीं है और माना जाता है कि बसपा प्रमुख से इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए संपर्क भी किया गया है लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया है। 

ऐसा माना जाता रहा है कि इंडिया गठबंधन के ज़्यादातर नेता चाहते हैं कि मायावती को भी गठबंधन का हिस्सा बनाया जाए ताकि विपक्षी एकता और ज़्यादा मजबूत हो सके। इस कयास का अंदाजा जद (यू) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी के बयान से लगाया जा सकता है जहां उन्होंने कहा था,”जद (यू) और हमारे नेता नीतीश कुमार वर्तमान सरकार के खिलाफ पूर्ण विपक्षी एकता चाहते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी समय-समय पर यही विचार व्यक्त करते रहे हैं। अब यह फैसला करना मायावती पर है कि क्या वह इंडिया गठबंधन और भाजपा से एक साथ लड़ना चाहती हैं? क्योंकि कोई दोनों से नहीं लड़ सकता, अगर वह इंडिया गठबंधन चुनती है तो हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन अगर वह कांग्रेस और सपा पर हमला करती रहेंगी तो वह इंडिया ब्लॉक का हिस्सा नहीं बन सकतीं।” 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एक बसपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर ये माना कि पार्टी के दूर रहने से इंडिया गठबंधन को नुकसान हो सकता है। वह कहते हैं, “बसपा अपने दम पर जीतने की स्थिति में नहीं है लेकिन वह अन्य पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है, पार्टी के पास हर विधानसभा सीट पर कम से कम 15,000 वोट हैं।” 

उन्होंने आगे कहा, “2022 के विधानसभा चुनावों में जब बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा था तो उसके मुस्लिम उम्मीदवारों ने कई सीटों पर सपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को नुकसान पहुंचाया था।” 

ऐसा माना जाता है कि बसपा लंबे वक्त से केंद्र में भाजपा सरकार का मौन समर्थन करती रही है। इसका ताजा उदाहरण महिला आरक्षण बिल को कहा जा रहा है, जहां मायावती ने मांग की कि महिलाओं के कोटे के भीतर एससी और एसटी की तरह ओबीसी के लिए भी कोटा हो लेकिन उन्होने कानून को समर्थन दिया। 

इसके अलावा इसे इस उदाहरण से भी समझा जा सकता है कि जब G20 के निमंत्रण पर INDIA के बजाय भारत के राष्ट्रपति लिखे जाने को लेकर विवाद हुआ था तो मायावती ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा था कि वह खुद भाजपा को संविधान से छेड़छाड़ करने का मौका देते हैं। 

मायावती ने 25 मई को जब 20 से अधिक विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने की घोषणा की तो तो इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि समारोह का बहिष्कार करना अनुचित था और सरकार को इसका अनावरण करने का अधिकार है क्योंकि उन्होने इसे बनाया है। 

इस दावे का एक और उदाहरण इससे लिया जा सकता है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को भोपाल में एक कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर जोर दिया और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसकी निंदा की, तो मायावती ने जवाब दिया कि उनकी पार्टी यूसीसी के खिलाफ नहीं है  लेकिन जिस तरह से भाजपा इसे लागू करने की कोशिश कर रही है हम उसका समर्थन नहीं कर सकते। 

कहा यह भी जाता है कि मायावती हर वक्त पीएम मोदी या यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कोई सीधी टिप्पणी करने से बचती रही हैं। भाजपा नेता भी अपने राजनीतिक हमलों को मुख्य रूप से सपा और कांग्रेस पर केंद्रित करते हैं लेकिन बसपा के खिलाफ शायद ही कभी बोलते हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 29, 2023 September 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article PM Modi | MODI government| PM मोदी की बढ़ रही लोकप्रियता, सितंबर में अप्रूवल रेटिंग रही 65 फीसदी
Next Article AAP, Congress, Delhi News दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका! ‘झाड़ू’ फेंक इन नेताओं ने थामा ‘हाथ’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?