केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी नरेटिव बंद कमरे में अपने चार लोगों के बीच बनाती है जबकि ऐसा जनता के बीच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और जनता के मन में पीएम मोदी हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक मध्यप्रदेश का दौरे किया है वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी यहां पहुंच कर सरकार बनाने का दावा किया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस अपना नैरेटिव 4 दीवारों के अंदर, अपने 4 लोगों के साथ, अपने 4 सवालों पर बनाती है। नैरेटिव बंद दरवाजों के पीछे नहीं बनता, नैरेटिव चंद लोगों के बीच नहीं बनता…इस देश के लोग नैरेटिव बनाते हैं। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश के 9 करोड़ लोगों के दिल में हैं।”
#WATCH | Indore, MP: Union Minister Jyotiraditya Scindia says, “Congress makes its narrative inside 4 walls, with their 4 people, on their 4 questions. Narrative is not formed behind closed doors, narrative is not formed among few people…people of this country form narrative in… pic.twitter.com/4D9pJMYdFF
समंदर पटेल के बाद सिंधिया के सहयोगी प्रमोद टंडन शनिवार को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में लौट आए हैं। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रमोद टंडन को रामकिशोर शुक्ला और दिनेश मल्हार के साथ इंदौर में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख कमल नाथ ने औपचारिक रूप से कांग्रेस में फिर से शामिल कर लिया है। प्रमोद टंडन तब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे जब सिंधिया और उनके करीबी कई कांग्रेस विधायक मार्च 2020 में पार्टी में शामिल हो गए थे और राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।
प्रमोद टंडन को राज्य भाजपा की कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था और वह सिंधिया के काफी करीबी माने जाते हैं। उनके बारे में कहा जाता था कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनसे पहले उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के कट्टर वफादार थे। भाजपा कार्यसमिति के एक अन्य सदस्य समंदर पटेल 18 अगस्त को भोपाल में सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में लौट आए थे।