By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: One Nation One Election: 2029 में एक साथ हो सकते हैं चुनाव, विधि आयोग जल्द सौंपेगा रिपोर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

One Nation One Election: 2029 में एक साथ हो सकते हैं चुनाव, विधि आयोग जल्द सौंपेगा रिपोर्ट

Admin
Last updated: 2023/09/26 at 10:49 AM
Admin
Share
4 Min Read
One Nation One Election | One Nation | One Election
SHARE

One Nation One Election: देश में एक साथ चुनाव के मुद्दे पर विधि आयोग जल्द केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों और संबंधित संस्थाओं से भी बातचीत की गई है। सूत्रों का दावा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक इसे लेकर तैयारी पूरी होना नामुमकिन है। अगर देश में एक साथ चुनाव कराने हैं तो कई राज्यों की विधानसभाओं के कार्यकाल को एक देश एक चुनाव के हिसाब से कम ज्यादा करने में करीब 5 साल का समय लग जाएगा।

अगर देश में एक साथ चुनाव कराने हैं तो उसके लिए कई संशोधनों की जरूरत भी होगी। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की अगुवाई में इस रिपोर्ट को तैयार किया गया है। इसमें पुरानी रिपोर्ट के तथ्यों को भी परखा गया है। सूत्रों के मुताबिक अगर देशभर में एक साथ चुनाव कराने हैं तो संविधान में 5 बड़े संशोधनों की जरूरत पड़ेगी। इन संसोधनों के पास होने के बाद चुनाव आयोग को तैयारी शुरू करनी होगी। हालांकि चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है कि वह हमेशा चुनावी मोड में रहता है। अगर उसे एक देश एक चुनाव के लिए कहा जाएगा तो वह उसके लिए पूरी तरह तैयार है। 2018 में विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ऐसा माहौल है कि देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने की जरूरत है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में माना था कि मौजूदा नियमों के मुताबिक, एक साथ चुनाव संभव नहीं हैं कि इसलिए संविधान में कुछ संशोधनों की जरूरत है।

बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव को लेकर एक समिति का भी गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं। विधि आयोग ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसे समिति को भी भेजा जा सकता है।

एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पिछले काफी समय से प्रयास किया जा रहा है। इसके पीछे एक वजह भी है। दरअसल किसी भी जिले में सामान्य तौर पर चार बार आचार संहिता लगती है। लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगर और पंचायत चुनाव के समय आचार संहिता लगती है। जब आचार संहिता लगती है तो इसका सीधा असर विकास योजनाओं पर पड़ता है। देश में लगातार चुनाव की स्थिति रहने से सरकार को नीतिगत और प्रशासनिक फैसले लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जरूरी काम इससे प्रभावित रहते हैं।

एक देश एक चुनाव को लेकर आज भले ही देश में बहस जारी हो लेकिन आजादी के बाद देश में केंद्र और राज्यों के चुनाव एक साथ ही होते थे। 1952 में जब देश में पहली बार आम चुनाव हुए तो उसके बाद राज्यों का चुनाव भी साथ ही कराया गया। इसके बाद 1957, 1962, 1967 में भी केंद्र और राज्य सरकारों के चुनाव एक साथ ही कराए गए। 1967 में उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह की बगवात के चलते सीपी गुप्ता की सरकार गिर गई और यहीं से एकसाथ चुनाव का गणित भी खराब हो गया। इसके बाद साल 1968 और 1969 में भी कुछ राज्यों की सरकारें समय से पहले ही भंग हो गई। 1971 की जंग के बाद लोकसभा चुनाव भी समय से पहले करा दिए गए। इससे चुनावी गणित बिगड़ गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा में एकसाथ चुनाव ही हुए थे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 26, 2023 September 26, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Hero Karizma XMR price hike । Hero Karizma XMR prices increased । Hero Karizma XMR new price । Hero Karizma XMR new vs old price Hero Karizma XMR Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगा हो जाएगा हीरो करिज्मा एक्सएमआर को खरीदना, नई कीमत के साथ जानें इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल
Next Article Manipur Violence | Photos of bodies of missing two students | missing students bodies viral Manipur Violence: मणिपुर में इंटरनेट सेवा बहाल होते ही लापता दो छात्रों के शव बरामद, सरकार ने CBI को सौंपी जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?