By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: भारत और कनाडा के बीच कड़ूवाहट से कारोबार पर क्या होगा असर, जानिये दोनों देशों में किन चीजों का होता है व्यापार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

भारत और कनाडा के बीच कड़ूवाहट से कारोबार पर क्या होगा असर, जानिये दोनों देशों में किन चीजों का होता है व्यापार

Admin
Last updated: 2023/09/19 at 2:52 PM
Admin
Share
3 Min Read
Canada-india Relatonship, Trade Relation
SHARE

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के संबंधों में आई तल्खी के बीच कनाडा सरकार का भारत पर नए आरोप लगाने से संबंध और खराब हो गये हैं। दोनों देशों ने इस मामले में अपने-अपने देश से एक-एक राजनयिक को निकाल दिया है। कूटनीतिक रूप से दोनों देशों के बीच पहले से ही कई तरह के मतभेद हैं। हाल ही में नई दिल्ली में हुए जी-20 के शिखर सम्मेलन में भी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अलग-अलग ही रहे। उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी उनकी यात्रा के अंतिम दिन ही हो सकी।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सामने सिख अलगाववादियों को संरक्षण देने और भारतीय राजनयिकों पर हमले के मामले को उठाया था और इस पर तीखी नाराजगी जाहिर की थी। ट्रूडो के लौटने के बाद कनाडा ने अगले महीने (अक्टूबर में) भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार मिशन रद कर दिया। माना जा रहा है कि यह उसी नाराजगी की वजह का नतीजा है। वहां की व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने इसके स्थगित होने का कोई कारण नहीं बताया।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों का दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि आर्थिक संबंध व्यावसायिक विचारों से प्रेरित होते हैं। भारत और कनाडा दोनों पूरक उत्पादों का व्यापार करते हैं और समान उत्पादों पर प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं। उनका कहना है कि व्यापार संबंध बढ़ते रहेंगे और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं से प्रभावित नहीं होंगे। कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत रुक गई है।

भारत कनाडा को कई तरह के उत्पादों का निर्यात करता हैं। इसमें ऑर्गेनिक केमिकल्स, दवाएं, फार्मा प्रोडक्ट्स, आयरन, स्टील, ज्वेलरी, सजावटी पत्थर, रेडीमेड गारमेंट्स और कुछ इंजीनियरिंग इक्विपमेंट्स शामिल हैं।

उधर, भारत कनाडा से मुख्य रूप से आयरन स्क्रैप, खनिज, न्यूज़ प्रिंट्स, वुड पल्प, पोटाश, इंडस्ट्रियल केमिकल्स और दालें आदि लेता है। भारत में कनाडा की करीब 600 कंपनियां काम कर रही हैं। वहीं, कनाडा में भी तमाम भारतीय कंपनियों के बिजनेस हैं।

इसके अलावा भारत और कनाडा के बीच मजबूत शिक्षा साझेदारी है। भारतीय और कनाडाई संस्थानों के बीच 200 से अधिक शैक्षिक साझेदारियां हैं। इसके अलावा जीटीआरआई के अनुसार, 3,19,000 से अधिक भारतीय छात्र कनाडाई संस्थानों में नामांकित हैं। यह उन्हें कनाडा में सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट ग्रुप बनाता है।

यह 2021 में सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों का 20 प्रतिशत था। कनाडाई ब्यूरो फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन (CBIE) के अनुसार, भारतीय छात्रों ने 2021 में कनाडाई अर्थव्यवस्था में 4.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया था। शैक्षिक साझेदारियां आपसी हैं और इसलिए मौजूदा स्थिति का रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 19, 2023 September 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Delhi High Court | Husband cohabiting with another woman | court शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना क्रूरता जैसा, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कही ये बात
Next Article Women Reservation, Lok Sabha, Hindi News Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जानिए महिलाओं के लिए कितनी सीटें होंगी रिजर्व
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?