By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Hyundai Alcazar Facelift: लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट, जानें लॉन्च टाइमलाइन से लेकर बड़े अपडेट तक पूरी डिटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Hyundai Alcazar Facelift: लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट, जानें लॉन्च टाइमलाइन से लेकर बड़े अपडेट तक पूरी डिटेल

Admin
Last updated: 2023/09/18 at 4:37 PM
Admin
Share
4 Min Read
Hyundai Alcazar Facelift Spotted । Hyundai Alcazar Facelift Spy Images । Hyundai Alcazar Facelift Leaked Report । Hyundai Alcazar Facelift Launch Timeline
SHARE

Hyundai motors ने अपनी एसयूवी रेंज को अपडेट करते हुए साल 2021 में अल्काजार एसयूवी को पेश किया था जो कि कंपनी की मौजूदा एसयूवी क्रेटा का लंबे व्हीलबेस वाला एडिशन है और कंपनी ने इसकी तीसरी पंक्ति और डिजाइन में बदलाव के साथ मार्केट में उतारा था। अब कंपनी इसके नए एडिशन पर काम कर रही है जिसे Hyundai Alcazar Facelift के नाम से मार्केट में उतारा जा सकता है। हुंडई की तरफ से इस अल्काजार फेसलिफ्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है जिसकी पूरी डिटेल आफ इस आर्टिकल में पढ़ेंगे।

हुंडई मोटर्स 2024 की शुरुआत में अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट एडिशन मार्केट में उतारेगी और इसी क्रम में कंपनी अपडेटेड अल्काजार को भी लॉन्च कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई अल्काजार के टेस्टिंग मॉड्यूल के स्पाई इमेज इसके फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल के मगर ये एसयूवी पूरी तरह से काले कवर के साथ कवर की गई है। इसका साइड प्रोफाइल आउटगोइंग मॉडल के समान ही रहेगा मगर किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है।

हुंडई अल्काजार के प्रोटोटाइप में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील का सेट दिया गया है तो रियर साइड में मोटी क्रोम पट्टी को एक एलईडी लाइट बार के साथ सैटल किया गया है, जो स्लीकर रैपराउंड एलईडी टेल लैंप को जोड़ता है। इस एसयूवी के फ्रंट में क्रेटा फेसलिफ्ट की तरह ही विजुअल मॉडिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं।

मिल सकता है ADAS का बड़ा अपडेट

कुछ मुख्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, पुडल लैंप लोगो, स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में छह एयरबैग, बेहतर फ्यूल इकॉनोमी के लिए आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक जैसे अपडेट शामिल होंगे। इक्विपमेंट लिस्ट में कुछ नए फीचर्स के जुड़ने की संभावना भी जताई जा रही है जिसमें सबसे बड़ा अपडेट ADAS का मिलना हो सकता है।

पावरट्रेन में क्या हो सकते हैं बदलाव

हुंडई मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में इस एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया था जिसके फेसलिफ्ट एडिशन में भी जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन 5500 आरपीएम पर 160 पीएस की पावर और 1500 से 3500 आरपीएम पर 253 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सात स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक यूनिट का विकल्प मिलता है।

अल्काजार में मिलने वाला दूसरा इंजन 1.5 लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन है जो 4,000 आरपीएम पर 116 पीएस का अधिकतम पावर और 1,500 से 2,750 आरपीएम पर 250 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ छह-स्पीड एमटी और छह-स्पीड टॉर्क कनवर्टर एटी का ऑप्शन मिलता है।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

हुंडई मोटर्स की तरफ से अभी तक इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 2024 की शुरुआत में क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ ही लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी के वर्तमान मॉडल की कीमत 16.77 लाख रुपये से 21.23 लाख रुपये के बीच है जिसे देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इसके फेसलिफ्ट एडिशन की कीमत मौजूदा कीमत से 75 हजार से 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है।

Source– (Gaadiwaadi)

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 18, 2023 September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Rishikesh, Mazar, Uttarakhand ऋषिकेश के दो गांवों में मजार क्यों तोड़ रहे हिंदू परिवार? अब तक 9 ध्वस्त
Next Article ISRO | Aditya L1 Mission | Aditya L1 collecting scientific data Aditya-L1 Mission: आदित्य एल-1 ने दी बड़ी खुशखबरी, 50 हजार किमी दूर से डाटा भेजना शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?