By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: सुधीश पचौरी का कॉलम बाखबर: रानी रूठेगी तो…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

सुधीश पचौरी का कॉलम बाखबर: रानी रूठेगी तो…

Admin
Last updated: 2023/09/17 at 11:04 AM
Admin
Share
6 Min Read
G20 summit | PM Modi
SHARE

कोणार्क के विराट पहिए के आगे व नालंदा के भग्नावशेषों की पृष्ठभूमि में खड़े प्रधानमंत्री विश्व के बीस देशों के महामहिमों का पंरपरागत तरीके से स्वागत करते, सबको कोणार्क व नालंदा का इतिहास बताते और फिर ‘भारतमंडपम’ में पहुंचने के लिए विदा करते दिखते! ‘जी 20’ के भव्य समारोह और इंतजामों की पल-पल की खबर देते हुए रिपोर्टर एंकर गदगद होते दिखते! एक निंदक ने चिढ़ते हुए एक चैनल पर कहा भी कि हमारे चैनल परदे के पीछे का सच नहीं दिखा रहे जिसे विदेशी चैनल दिखा रहे हैं…।

एक चैनल ने शाम तक त्वरित सर्वे दिखाकर बता दिया कि 62 फीसद मानते हैं कि ‘जी 20’ के सफल आयोजन से विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है…।फिर, विश्व नेताओं के ‘संयुक्त वक्तव्य’ में भारतीय संस्कृति के मूल वाक्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का दर्ज होना, रूस को ‘कंडम’ किए बिना ‘यूक्रेन के मामले का यूएन के आधार पर हल हो’ की लाइन का लिखा जाना और चीन की ‘बीआरआइ’ के जबाव में ‘भारत- दक्षिण पूर्व एशिया यूरोप कारिडोर’ निर्माण का एलान और अफ्रीकी देशों के संघ का ‘जी 20’ में सदस्य होना…सब ऐतिहासिक फैसले रहे।

इसी अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का अक्षरधाम मंदिर में साष्टांग करना और कहना कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है…सब ‘जी 20’ समारोह के यादगार पल रहे। ‘जी 20’ के अवसर पर यह विश्वस्तरीय आयोजन करने के लिए सबने भारत की ‘जै जै’ बोली। विपक्ष के एक बड़े नेता ने भी इसे ‘सफल’ बताया! फिर एक दिन सऊदी अरब से भी कई समझौते जैसे भारत-सऊदी गाते हों : ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे…।

फिर, राष्ट्रपति का ‘प्रीति भोज’! ‘प्रीति वाले’ आए। कई ‘प्रीतम’ न भी आए। एक विपक्षी ने दूसरे के ‘जाने’ पर ‘हाय हाय’ तक की! कोई चैनल भारत को विश्वविजेता कहता, कोई कहता कि भारत का वक्त आ गया है, कोई भारत को ‘वर्ल्ड पावर’। कहता है तो कोई कहता कि सुरक्षा परिषद में भारत की सीट पक्की!

तीन दिन की खुशी के बाद फिर नफरतिया धांय धांय शुरू कि गोधरा फिर से हो सकता है…। फिर देश-बाहर से आया एक बयान कि मैंने गीता उपनिषद पढ़े हैं…। फिर एक क्षुब्ध दहाड़ कि जो सनातन के विरोध में बोलेगा उसकी जुबान बाहर निकाल लेंगे…।फिर ‘मन मन भावै मूंड़ हिलावै’ वाला बयान कि देश का नेतृत्व करने के लिए नेता जी तैयार हैं…।

फिर एक खबर कि संसदीय कर्मियों की पोशाक बदलेगी। पोशाक पर कमल – सा चिह्न और फिर विपक्ष की हाय हाय कि कमल जैसा डिजाइन क्यों? जबाव आया भइए! आपके नेहरू जी ने स्वयं कमल को राष्ट्रीय फूल माना था…। एक सनातनी प्रवक्ता कहिन कि सनातन का विरोध…इनका हिडेन एजंडा है वोट बैंक बनाना…। क्या ये किसी अन्य धर्म को ऐसा कह सकते हैं? फिर एक सनातन विरोधी बोला, हिंदू धर्म दुनिया के लिए खतरा है…।

हाय! गुस्से में ये क्या कह गए सर जी! भूल गए कि जो जितना खतरनाक होता है वो उतना ही पुजता है! हिंदू को ऐसे ही रोज पीटते रहिए सर जी! जो जितना ‘कुटेगा’ उतना ही ‘उठेगा’! एक जगद्गुरु ने तो एक चैनल पर कह ही दिया कि अब सनातन चुप नहीं बैठेगा। वो एक होगा…। और फिर, एक जनसभा में सनातन के दुश्मनों को लेकर प्रधानमंत्री का जवाब आया कि ये सनातन विरोधी भारत को मिटाना चाहते हैं…। ये हजार साल पुरानी गुलामी में धकेलना चाहते हैं…।

अधिकांश चैनलों ने इसे बहसों में ला पटका। हर बहस में सनातन वाले एक ही सवाल करते कि क्या ‘आइएनडीआइए’ के घटक सनातन को ‘बीमारी’कहने और उसे नष्ट करने के आवाहन से सहमत हैं? क्या ऐसे बयान की वे आलोचना करेंगे? ऐसे सवाल सुन घटक प्रवक्ता इधर-उधर करने लगते…।शुक्रवार को बिहार के विपक्षी नेता ने ‘रामचरितमानस’ को ‘साइनाइड’ बताकर अपने ‘हिंदू नफरत’ का परिचय दिया।

लगता है आजकल विपक्ष में इस बात की प्रतियोगिता चल रही है कि सनातन या हिंदू को कौन कितना कूट सकता है? और ऐसी हर कुटाई हिंदुओं को हिंदुत्ववादियों के हवाले करती जाती है-हिंदू निंदक यह भूल जाते हैं! गुरुवार की शाम एक चैनल ने बताया कि ‘आइएनडीआइए’ ने तय किया है कि उसके प्रवक्ता कुछ चैनलों के ‘नफरत के बाजार’ को गरिमा नहीं देने वाले। इसलिए चौदह समाचार प्रस्तोताओं का बहिष्कार करेंगे। कई चैनलों ने इसे ‘आपातकाल की मानसिकता’ बताया।

इनमें से एक एंकर कहता रहा कि यह मीडिया का गला घोंटना है…। वे समझते हैं कि हमारे बायकाट से ये चैनल खत्म हो जाएंगे…। इनके लिए हम मरे नहीं जा रहे…। राष्ट्र हमारे साथ खड़ा है…। यों विपक्ष जो चाहे मीडिया नीति अपनाए लेकिन बहिष्कार की यह नीति उन्हीं के खिलाफ जा सकती है, क्योंकि आज के वक्त में जो जितना दिखता है उतना बिकता है। आंख ओझल तो पहाड़ ओझल! कहावत भी है : ‘रानी रूठेगी तो अपना सुहाग लेगी!’

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 17, 2023 September 17, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Brazil Plane Crashes | 12 Passengers Brazil Plane | Brazil Plane 2 Crew Killed Brazil Plane Crashes: ब्राजील में विमान क्रैश, सभी 14 लोगों की मौत; मछलियां पकड़ने के लिए कर रहे थे यात्रा
Next Article 2024 Jeep Compass Price, 2024 Jeep Compass Top 5 Things । 2024 Jeep Compass Top 5 Highlights । 2024 Jeep Compass Complete Details 2024 Jeep Compass 5 big things: 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई नई जीप कंपास, यहां जानें कीमत से लेकर इंजन तक की पांच बड़ी बातें, जो आपको जाननी चाहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?