TECNO MEGABOOK T1 Launched:Tecno ने भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। कंपनी ने वादे के मुताबिक, देश में नया Tecno MegaBook T1 लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप स्लिम और एलिगेंट डिजाइन ऑफर करता है और इसकी मोटाई महज़ 14.8mm है। लैपटॉप को ड्यूरेबल नैनो-ऐल्युमिनियम अलॉय के साथ बनाया गया है। टेक्नो मेगाबुक टी1 लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है। आपको बताते हैं लेटेस्ट Tecno MegaBook T1 की कीमत व फीचर्स के बारे में विस्तार से…
टेक्नो मेगाबुक टी1 लैपटॉप में 15.6 इंच फुलएचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। लैपटॉप में ऐल्युमिनियम मेटल केस के साथ 14.8mm स्लिम डिजाइन मिलती है। स्क्रीन का व्यूइंग एंगल 180 डिग्री है। इस लैपटॉप में DC Adaptive Dimming DC मिलती है। लैपटॉप को TÜV Eye Comfort सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है।
टेक्नो मेगाबुक टी1 को 8 जीबी, 12 जीबी, 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी व 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में 11th Gen Intel Core प्रोसेसर दिया गया है। ग्राहक i3, i5, i7 में से विकल्प चुन सकते हैं। यह लैपटॉप स्टारी बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। मशीन को पावर देने के लिए 70Wh बैटरी दी गई है। लैपटॉप के साथ 65W नेक्स्ट-जेन GaN चार्जर मिलता है। इस डिवाइस से सिंगल फुल चार्ज में 17.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने का दावा है।
TECNO MEGABOOK T1 लैपटॉप में 2 मेगापिक्सल फिजिकल प्राइवेसी कैमरा दिया गया है। सिक्यॉरिटी के लिए लैपटॉप में फिंगरप्रिंट पावर बटन मिलता है। इस डिवाइस को VC Cooling और Dual Fan डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई 6, Tecno Link, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नो ने डिवाइस में TF कार्ड रीडर, दो यूएसबी 3.0, 1 यूएसबी 3.1, 2 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 1 HDMI और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए हैं। इस लैपटॉप का वज़न 1.56 किलोग्राम है।
टेक्नो मेगाबुक टी1 लैपटॉप को आज (13 सितंबर 2023) से अर्ली बर्ड सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस लैपटॉप की ऑफिशियल सेल 19 सितंबर 2023 से शुरू होगी।
Intel Core i7 वाले 16 जीबी रैम व 1टीबी SSD वेरियंट को 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेकिन अर्ली बर्ड सेल में इसे 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि Intel Core i5 वाले 16 जीबी रैम व 512 जीबी SSD वेरियंट को 49,999 रुपये की जगह 47,999 रुपये में लेने का मौका है। ये दोनों वेरियंट डेनिम ब्लू, स्पेस ग्रे और मूनशाइन सिल्वर कलर में खरीदे जा सकते हैं।
वहीं Intel Core i3 वाले 8 जीबी रैम व 512 जीबी SSD वेरियंट को 39,999 रुपये की जगह 37,999 रुपये में लेने का मौका है। इस लैपटॉप को कंपनी ने स्पेस ग्रे और मूनशाइन सिल्वर कलर में उपलब्ध कराया है।