By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Nitin Gadkari: इंजीनियरिंग के लिए डिसक्वालिफाई हो गए थे नितिन गडकरी, आज हैं 6 डी-लिट् की उपाधि, खुद खोले अपने जीवन से जुड़े राज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Nitin Gadkari: इंजीनियरिंग के लिए डिसक्वालिफाई हो गए थे नितिन गडकरी, आज हैं 6 डी-लिट् की उपाधि, खुद खोले अपने जीवन से जुड़े राज

Admin
Last updated: 2023/09/13 at 5:30 PM
Admin
Share
4 Min Read
Nitin Gadkari | Nitin Gadkari life | Nitin Gadkari disqualified engineering exam
SHARE

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए। इस दौरान गडकरी ने बताया कि बाला साहेब उनको किस नाम से बुलाते थे? पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कौन सी दो बातों का उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव है और कैसे उनका इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन नहीं हो पाया था?

एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि मेरे घर पर राजनीति को लेकर चर्चा नहीं होती है। मैं टीवी और न्यूज पेपर कम ही देखता हूं। इतना ही जानता हूं कि देश के लिए कुछ करने का मौका मिला है, ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकता हूं यही सोचता हूं। मेरे मन में बस यही एक भाव है।

गडकरी ने कहा कि यह लोगों का प्रेम है कि वो मुझे किस नाम से बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रिया तेंदुलकर नाम की एक बड़ी एक्ट्रेस थी, जब मैंने मुंबई में ब्रिज बनाए थे, तो उसने मुझे ‘ब्रिजभूषण’ करके नाम दिया था फिर बाला साहेब ने मुझे गडकरी की बजाय ‘रोडकरी’ करके नाम दिया। गडकरी ने कहा कि यह रोड शब्द मेरे साथ महाराष्ट्र से जुडे़ हुए हैं। केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि आपका पसंदीदा नाम कौन सा है? इसके जवाब में उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि मेरा नाम नितिन गडकरी ही है। मैं जो भी हूं जमीन पर हूं, जब कभी तारीफ होती है तो मुझे खुशी भी होती है।

इस दौरान गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं अटल बिहार वाजपेयी को अक्सर याद रखता हूं। उनकी दो बातें मेरी जिंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक बात उन्होंने मुझसे व्यक्तिगत तौर पर कही थी कि तुम्हारे पास कितनी भी भीड़ हो, लेकिन जो व्यक्ति तुम्हारे घर आया हो, उससे बिना मिले न जाएं। उससे जरूर बात करो।

दूसरी बात अटल जी ने कहा थी- हे भगवान! मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना कि मैं अपनों को गले न लगा सकूं। गडकरी ने कहा कि मुझसे सभी धर्म, जाति यहां तक कि दिव्यांग भी मिलने आते हैं। मैं सभी का बात सुनता हूं और जहां तक संभव होता है लोगों की मदद करता हूं। उन्होंने कहा कि यह जो राजनीति आप देख रहे हैं। यह सत्ताकरण है। उन्होंने कहा कि राजकरण का अर्थ है- समाजकरण, विकासकरण और राष्ट्रकरण।

नितिन गडकरी ने कहा कि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुझे छह डी-लिट मिली हैं, जबकि सातवें की घोषणा हो चुकी है। उनमें से मुझे चार एग्रीकल्चर साइंस में मिली हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 1975 में मैंने इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाई, जिसकी वजह से मैं सही से पढ़ाई नहीं कर पाया था। उस वक्त मैं 12वीं में था, लेकिन जब एग्जाम हुआ तो मुझे कुल 52 फीसदी नंबर मिले और साइंस में 49.26 प्रतिशत नंबर मिले और आज सात विश्व रिकॉर्ड मेरे विभाग ने बनाए हैं। लोग मुझे इंजीनियर समझते हैं, लेकिन मैं इंजीनियरिंग के एडमिशन के डिसक्वालिफाइड हो गया था, क्योंकि मुझे साइंस में 50 प्रतिशत नंबर नहीं मिले थे। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ विषय राजनीति से ऊपर होते हैं।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article pakistan ex cricketer khalid latif | islamophobic dutch mp murder | geert wilders murder | khalid latif video 15 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को 12 साल जेल की सजा, खालिद लतीफ ने सांसद का सिर काटने के लिए रखा था 19 लाख का इनाम
Next Article Honda Activa 6G H Smart Down Payment Plan । Honda Activa 6G H Smart Monthly EMI Plan । Honda Activa 6G H Smart Price । Honda Activa 6G H Smart Mileage Two Wheeler Finance Plan: बस 10 हजार देकर मिल सकता है रिमोट से स्टार्ट होने वाला Honda Activa 6G H Smart, जानें कितनी भरनी होगी मंथली EMI
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?