By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: सरकार ने रोका हाईकोर्ट का आदेश तो भड़क गए जस्टिसेज, पूछा- आप होते कौन हैं, जानिए फिर क्या किया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

सरकार ने रोका हाईकोर्ट का आदेश तो भड़क गए जस्टिसेज, पूछा- आप होते कौन हैं, जानिए फिर क्या किया

Admin
Last updated: 2023/09/13 at 3:44 PM
Admin
Share
3 Min Read
High court| order| Haryana
SHARE

तेरह जजों की प्रमोशन लिस्ट पर कुंडली मारे बैठी हरियाणा सरकार को पंजाब व हरियाणा हााईकोर्ट ने तीखी फटकार लगाई है। जस्टिसेज ने सरकार को तीखे लहजे में कहा कि लक्ष्मण रेखा मत क्रॉस करो। एक जस्टिस इतने ज्यादा भड़क गए कि जॉइंट सेक्रेट्री से पूछा- आप चलाएंगे हाईकोर्ट?

दरअसल, हाईकोर्ट का गुस्सा तब भड़का जब तेरह जजों की प्रमोशन लिस्ट को लेकर सरकार हीलाहवाली करने लगी। हाईकोर्ट ने 13 जजों को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के पद पर प्रमोट करने के लिए लिस्ट सरकार के पास भेजी थी। सरकार को नोटिफिकेशन जारी करना था। ये लिस्ट फरवरी 2023 में सरकार के पास गई थी। लेकिन छह माह बीतने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा सका।

हाईकोर्ट ने सरकार से सवाल किया तो जॉइंट सेक्रेट्री रश्मि ग्रोवर ने अपने जवाब में कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि वो हाईकोर्ट की मनमानी सिफारिशों पर अमल नहीं करेगी। ग्रोवर यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने लिखा कि आप गवर्नर से ऊपर नहीं हैं। उनका कहना था कि हाईकोर्ट कुछ भी कहेगा तो गवर्नर उसे मानने के लिए बाध्य नहीं हैं। आप अपनी बात कह सकते हैं पर उस पर अमल का फैसला तो सरकार को ही लेना है।

जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस हरप्रीत कौर जीवन की बेंच के सामने ये चिट्ठी रखी गई तो दोनों जस्टिसेज हत्थे से उखड़ गए। उन्होंने हरियाणा सरकार की पैरवी कर रहे एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन से सख्त लहजे में कहा कि इस अफसर को कहो कि 2 बजे हाईकोर्ट में मौजूद रहें। उनका कहना था कि छह महीने पहले लिस्ट सरकार को भेजी गई थी। संविधान के आर्टिकल 233 के तहत सरकार को आदेश जारी करना था। लेकिन सरकार हमें ही कानून सिखा रही है। तीखे लहजे में उनका सवाल था कि क्या सरकार हाईकोर्ट चलाएगी। आप होते कौन हैं?

उधर सरकार की दलील थी कि हाईकोर्ट की सिफारिश संविधान के आर्टिकल 233 और आर्टिकल 309 के अनुरूप नहीं हैं। लिहाजा इनको मानना सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं है। इसी वजह से सरकार ने फैसला लिया है कि वो हाईकोर्ट की सिफारिश पर अमल नहीं करने जा रही है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Top 5 Best Selling SUVs India । Best Selling SUVs August । Best Selling SUVs India August Top 5 Best Selling SUVs August 2023: टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी, जिन्हें अगस्त में हजारों लोगों ने बनाया अपनी पसंद, पढ़ें कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट
Next Article uma bharti, bjp, mp बीजेपी आलाकमान की मुसीबत अपने इस कदम से बढ़ा सकती हैं फायर ब्रान्ड नेता उमा भारती, जानिए क्या है उनका ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?