By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Apple Event 2023: कल उठेगा iPhone 15 Series से पर्दा, जानें ऐप्पल इवेंट में और क्या-क्या होगा लॉन्च
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Apple Event 2023: कल उठेगा iPhone 15 Series से पर्दा, जानें ऐप्पल इवेंट में और क्या-क्या होगा लॉन्च

Admin
Last updated: 2023/09/11 at 1:36 PM
Admin
Share
4 Min Read
Apple Event 2023 | Apple's Wanderlust Event | iPhone 15 Event Date
SHARE

Apple iPhone 15 Series Launch: साल के सबसे बड़े ऐप्पल इवेंट में बस कुछ घंटे बाकी बचे हैं। काउंडाउन शुरू हो चुका है और ऐप्पल फैंस इस इवेंट के लिए तैयार हैं। Apple Event 2023 को कंपनी ने Wanderlust नाम दिया है। इस इवेंट में iPhone 15 Series के साथ-साथ कई दूसरे प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा। पिछले कई महीनों से लगातार ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक और रिपोर्ट में जानकारियां सामने आ रही है। 2023 में लॉन्च होने वाले iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन को लेकर पहले से काफी चर्चा है। इवेंट में नए आईफोन के अलावा नई वॉच सीरीज 9, एयरपॉड्स से भी पर्दा उठाया जा सकता है। आपको बताते हैं ऐप्पल इवेंट 2023 में लॉन्च होने वाले सभी प्रोडक्ट के बारे में…

ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज में मौजूदा आईफोन 14 की तरह ही चार नए आईफोन लॉन्च किए जाएंगे। हाल ही में आई Bloomberg की एक रिपोर्ट में पता चला है कि टॉप-ऐंड वेरियंट को iPhone 15 Pro Max नाम से ही लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि अभी तक कई रिपोर्ट्स में सबसे प्रीमियम आईफोन को ‘Ultra’ ब्रैंडिंग के साथ लॉन्च किए जाने की खबरें आ रही थीं। इसके अलावा आईफोन 15 प्रो सीरीज के बिल्ट मटीरियल में टाइटेनियम का इस्तेमाल किए जाने की भी खबरें हैं। जिसके चलते इसका वज़न कम होगा और ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन की कीमतों में 100 डॉलर तक का इजाफा हो सकता है जबकि बेस वेरियंट में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ही मिलेगी।

आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ऐप्पल द्वारा वंडरल्सट इवेंट 2023 में Watch Series 9 भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक, नई वॉच सीरीज 9 की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन इसमें नई चिप और बेहतर सेंसर मिलने की उम्मीद है।

वॉच सीरीज 9 और Watch Ultra 2 में कंपनी का नया U2 चिप मिलेगी। खबरों के मुताबिक, यह अल्ट्रावाइड-बैंड चिप आईफोन 15 में भी मिलेगी। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि आने वाली ऐप्पल वॉच में कई सेंसर और इंटरनल कंपोनेंट अपग्रेड मिलेंगे। इनमें ज्यादा सटीक जानकारी देने वाला हार्ट रेट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात है कि 3 साल पहले वॉच सीरीज 6 के बाद से ऐप्पल वॉच सीरीज 8 तक में एक ही प्रोसेसर का इस्तेमाल सभी मॉडल में किया गया है। ऐप्पल वॉच अल्ट्रा में भी यही प्रोसेसर दिया गया है।

ऐप्पल एयरपॉड्स प्रो को भी ऐप्पल इवेंट 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार नए Airpods Pro में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केस मिल सकता है। इसके अलावा डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर अपग्रेड नए एयरपॉड्स में मिलने की उम्मीद है।

जैसा कि हमने बताया, ऐप्पल इवेंट 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ऐप्पल पार्क में आयोजित होगा। ऐप्पल इवेंट को टेक कंपनी लाइव स्ट्रीम करेगी। इस इवेंट को Apple Event Page के अलावा Apple TV App पर भी लाइव देखा जा सकेगा। ऐप्पल के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से यह इवेंट शुरू होगा।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 11, 2023 September 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Tata Nexon Facelift Launch Date । Tata Nexon Facelift Top 10 Things । Tata Nexon Facelift Top 10 Highlights । Tata Nexon Facelift Big Updates Tata Nexon Facelift Interior and Exterior Top 10 Highlights: टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के लॉन्च से पहले यहां जानें, इंटीरियर और एक्सटीरियर की टॉप 10 हाइलाइट्स
Next Article satellite | Space research Space Station: अंतरिक्ष में सुपर पॉवर बनेगा भारत, 2030 तक स्पेस स्टेशन लॉन्च करेगा इसरो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?