By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: iQoo Z7 Pro 5G vs Vivo V29e: 50MP सेल्फी कैमरे वाला वीवो स्मार्टफोन या 256GB स्टोरेज वाला iQOO फोन, किसे खरीदना फायदेमंद?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

iQoo Z7 Pro 5G vs Vivo V29e: 50MP सेल्फी कैमरे वाला वीवो स्मार्टफोन या 256GB स्टोरेज वाला iQOO फोन, किसे खरीदना फायदेमंद?

Admin
Last updated: 2023/09/11 at 11:03 AM
Admin
Share
4 Min Read
iQOO Smartphone | Vivo Smartphone | Smartphone
SHARE

iQOO Z7 Pro 5G और Vivo V29e 5G स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। आईक्यू और वीवो के इन स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलती है। लेकिन आईक्यू ज़ेड7 प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 जबकि वीवो वी29ई में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। इन स्मार्टफोन को 30,000 रुपये से कम दाम में देश में उपलब्ध कराया गया है। आपको बताते हैं iQOO और Vivo के इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में…

आईक्यू ज़ेड7 प्रो को ब्लू लागून और ग्रेफाइट मैट कलर में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट 24,999 रुपये में आता है। स्मार्टफोन को ऐमजॉन और आईक्यू की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है जहां से 2000 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ इसे खरीदा जा सकता है।

वहीं बात करें Vivo V29e की तो यह फोन वीवो के ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को देश में 26,999 रुपये में लिया जा सकता है। जबकि 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को आर्टिस्टिक ब्लू और आर्टिस्टिक रेड कलर ऑप्शन में लेने का मौका है। कंपनी एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर करती है। चुनिंदा बैंक ऑफर के साथ हैंडसेट को 2,500 रुपये तक के फायदे पर लिया जा सकता है।

डिस्प्ले
आईक्यू और वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुलएचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है।

प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज
आईक्यू ज़ेड7 प्रो 5जी स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि वीवो का फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ आता है। आईक्यू के फोन को 8 जीबी रैम के साथ 128 व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। जबकि वीवो का फोन भी 8 जीबी रैम के साथ 128 व 256 जीबी स्टोरेज ऑफर करता है।

सॉफ्टवेयर और बैटरी
आईक्यू ज़ेड7 प्रो 5जी और वीवो वी29ई स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड FuntouchOS 13 के साथ आते हैं। आईक्यू ने स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4600mAh की बैटरी दी है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि Vivo V29e को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कैमरा
आईक्यू ज़ेड7 प्रो 5जी में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo V29e में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बता दें कि इन दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin September 11, 2023 September 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Top 3 Cheapest Electric Cars । Top 3 Low Budget Electric Cars । Top 3 Most Affordable Electric Cars । Top 3 Budget Friendly Electric Top 3 Cheapest Electric Cars: भारत की सबसे सस्ती टॉप 3 इलेक्ट्रिक कार जो सिंगल चार्ज पर देती हैं 315 km तक की रेंज
Next Article ED summons Abhishek Banerjee | Abhishek Banerjee | TMC LEADER ममता के भतीजे को ED ने उसी दिन बुलाया जब होनी है INDIA की मीटिंग, अभिषेक बनर्जी बोले- कोई भी 56 इंच…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?