By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: तवलीन सिंह का कॉलम वक्‍त की नब्‍ज: मुश्किल सवालों से न भागें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

तवलीन सिंह का कॉलम वक्‍त की नब्‍ज: मुश्किल सवालों से न भागें

Admin
Last updated: 2023/12/24 at 12:40 AM
Admin
Share
7 Min Read
parliament| winter session
SHARE

राहुल गांधी की बातों पर मैं कम ध्यान देती हूं अक्सर क्योंकि बचकानी लगती हैं। लेकिन पिछले सप्ताह उन्होंने एक बात कही जो मुझे अच्छी लगी और जिसके साथ मैं पूरी तरह सहमत हूं। जब उनको टीवी पत्रकारों ने घेर कर पूछा कि उन्होंने क्यों उस सांसद का वीडियो बनाया जो उपराष्ट्रपति का मजाक बना रहे थे तो उन्होंने थोड़े गुस्से में आकर कहा, ‘क्या यही समाचार है आपके लिए? विपक्ष के आधे से ज्यादा सांसद संसद के बाहर फेंक दिए गए हैं और आपको उसकी चिंता नहीं है?’

बिल्कुल ठीक कहा है इस बार कांग्रेस पार्टी के पूर्व-अध्यक्ष और सदैव युवराज ने। सच पूछिए तो मैंने भी जब देखा कि बड़े बड़े टीवी एंकरों ने उपराष्ट्रपति के इस तथाकथित अपमान को अपनी चर्चाओं का विषय बनाया तो मैं हैरान रह गई। जब राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी इस ‘अपमान’ को राष्ट्र के अपमान के बराबर माना तो मैं और भी हैरान हुई। अपने ये बड़े राजनेता कई बार विदेशों में घूमने जाते हैं और खास तौर पर उन पश्चिमी लोकतांत्रिक देशों में जाते हैं जहां इस देश के आम लोग जाना पसंद करते हैं। इन देशों के बच्चे भी जानते हैं कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का मजाक तकरीबन रोज होता है अखबारों में और टीवी के समाचारों में।

मिसाल के तौर पर जब हर साल वाइट हाउस में पत्रकारों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति दावत देते हैं राष्ट्रपति के सामने उनका मजाक उड़ाया जाता है। इतनी बेरहमी से यह मजाक होता है कि जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस दावत को देना ही बंद कर दिया था। उनका रिश्ता मीडिया के साथ बहुत वर्षों तक कड़वा रहा। तो ना उनको आलोचना पसंद थी ना मजाक। सीएनएन के साथ उनको खास दुश्मनी थी तो उनकी प्रेस वार्ताओं में जब इस चैनल का कोई पत्रकार दिखता था उसको, बाहर जाने को कहते थे या स्पष्ट शब्दों में कहते थे कि उनके सवालों का कोई जवाब नहीं मिलने वाला है। ट्रंप के बारे में आज उनके समर्थक भी मानते हैं कि उनका स्वभाव तानाशाही है, लोकतांत्रिक नहीं।

पिछले सप्ताह सबसे बड़ी खबर थी कि विपक्ष के आधा से ज्यादा विपक्षी सांसदों को संसद से निकाल दिया गया था। इसलिए कि उन्होंने संसद में हाल के घुसपैठ पर जवाब मांगने की कोशिश की थी। माना कि कइयों ने संसद की मर्यादा की परवाह ना करके हल्ला-गुल्ला किया और तख्तियां लेकर अंदर आए थे, लेकिन इस मुद्दे को उठाना जरूरी था। छोटी बात नहीं है कि संसद के अंदर घुसना इतना आसान था उनके लिए। रंगीन धुआं के बदले अगर उन्होंने कनस्तरों से जहरीली गैस छोड़ी होती तो हो सकता है कि जितने भी सांसद उस दिन मौजूद थे, मर जाते।

ऊपर से इसपर भी ध्यान देना चाहिए कि इस हमले को किया गया था, उसी तारीख को, जब बीस साल पहले संसद पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। जो नौजवान पकड़े गए हैं सब हिंदुस्तानी हैं। इतनी बड़ी साजिश के पीछे क्या कोई और नहीं हो सकता है? कोई आतंकवादी संस्था? कोई दुश्मन मुल्क? क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि यह रिहर्सल था जिसके आधार पर अब इससे कहीं ज्यादा बड़ा हमला हो सकता है?

मोदी सरकार की आदत है जवाबदेही से दूर भागना। सो इस बार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद में जवाब देने से इनकार किया, लेकिन खुशी से संसद के बाहर अपनी बात रखने में लग गए। गृह मंत्री ने पत्रकारों से बातें की और प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के साथ बात करते हुए कहा कि चूक तो हुई है और इसको गंभीरता से लेना होगा। क्या यही बातें संसद के भीतर नहीं कही जा सकती थीं? क्या प्रधानमंत्री जी आपका दायित्व नहीं है संसद के सामने आकर ये बातें कहना? क्या इतने सारे विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के बदले बेहतर नहीं होता उनके सवालों के जवाब संसद के भीतर देना, ताकि पूरी बहस हो सके?

चलिए अब बात करते हैं मीडिया की जिम्मेदारी की। एक पत्रकार होने के नाते मुझे बहुत अजीब और गैर-जिम्मेदाराना लगा कि उपराष्ट्रपति के तथाकथित अपमान पर इतना ध्यान दिया गया और सांसदों को बेदखल किए जाने पर इतना कम। उनको निलंबित करने के बाद सरकार ने कई अति-महत्त्वपूर्ण कानून पारित किए बिना बहस के, जिनमें न्याय प्रणाली से जुड़े तीन कानून भी शामिल हैं।

बाद में पूर्व कानून मंत्री चिदंबरम ने ध्यान दिलाया कि इन नए कानूनों में 95 फीसद से ज्यादा वही प्रावधान हैं जो पुराने कानूनों में थे। यह चिंता का विषय है और अच्छा होता अगर चिदंबरम अपनी बात बहस दौरान संसद के अंदर कह सकते। इस तरह बहुमत का बुलडोजर चला कर कानून पारित करना किसी भी हाल में लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता। मीडिया अपनी जिम्मेदारी निभा रहा होता तो इस बात पर भी हम ध्यान आकर्षित करते कि मोदी सरकार की आदत बन गई है कठिन सवालों से भागना।

समझ में नहीं आता है ऐसा क्यों है। वर्तमान स्थिति यह है कि मोदी का कद इतना ऊंचा है मतदाताओं की नजर में कि उनके साए में भी दूर तक उनको चुनौती देने वाला कोई नहीं दिखता है। राहुल गांधी का कद उनके सामने बौने जैसा है, लेकिन उन्होंने जो सवाल पूछा पिछले सप्ताह उसका जवाब मिलना जरूरी है क्योंकि राष्ट्र की सुरक्षा का मामला है। इतने बचकाने अंदाज में ना पूछते तो हो सकता है उसकी गंभीरता सबको दिखती। लेकिन निष्कासित सांसदों के मुद्दे के साथ वे अन्य विषयों को जोड़ने में लग गए। अडाणी आ गए बीच में, रफाल की बात हुई और सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दे की अहमियत खुद कम कर बैठे।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 24, 2023 December 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article cats| Poverty पी. चिदंबरम का कॉलम दूसरी नजर: चारों ‘जातियों’ का कैसा है हाल
Next Article security Breach| parliament सुधीश पचौरी का कॉलम बाखबर: हंसतम् फंसतम् डंसतम्
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?