By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Vice President Mimicry: ‘उन्हें चिड़ियाघर में भर्ती कर देना चाहिए…’, मिमिक्री विवाद पर कल्याण बनर्जी पर भड़के अनिल विज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Vice President Mimicry: ‘उन्हें चिड़ियाघर में भर्ती कर देना चाहिए…’, मिमिक्री विवाद पर कल्याण बनर्जी पर भड़के अनिल विज

Admin
Last updated: 2023/12/20 at 3:44 PM
Admin
Share
4 Min Read
Haryana | 1997 Batch IPS Officers Promotion | MHA |
SHARE

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने के लिए TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ राज्यसभा और लोकसभा की आचार समिति में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कल्याण बनर्जी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इसमें शामिल अन्य सांसदों को निष्कासित करने की मांग की गई है। वहीं, मिमिक्री विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने टीएमसी सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

TMC सांसद मिमिक्री विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “सांसद कल्याण बनर्जी ने जिस प्रकार से देश के उपराष्ट्रपति का मज़ाक उड़ाया है उसके लिए उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर देनी चाहिए और उन्हें किसी चिड़ियाघर में भर्ती करा देना चाहिए।”

#WATCH | Ambala: On mimicry row, Haryana Home Minister Anil Vij says, “The way MP Kalyan Banerjee has made fun of Vice President Jagdeep Dhankhar, his Parliament membership should be cancelled and he should be sent to the zoo…” pic.twitter.com/mWIqnp7uA1

दरअसल, सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल उतारी थी जिसपर विवाद छिड़ गया है। इस विवाद पर सफाई देते हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

कल्याण बनर्जी ने कहा, “धनखड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं, मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है। मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं?” टीएमसी सांसद ने कहा कि उपराष्ट्रपति समेत किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था, वह संवैधानिक पदों का सम्मान करते हैं। मिमिक्री करना कोई अपराध नहीं है, बीजेपी इस मुद्दे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर मिमिक्री विवाद पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “मुझे इसकी परवाह नहीं है कि आप जगदीप धनखड़ का कितना अपमान करते हैं। लेकिन मैं भारत के उपराष्ट्रपति, किसान समुदाय, अपने समुदाय का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मैं अपने पद की गरिमा की रक्षा नहीं कर सका, इस सदन की गरिमा की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।”

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “मिमिक्री एक कला है, टीवी में प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक सबकी मिमिक्री होती है। किसी ने नहीं कहा कि यह जगदीप धनखड़ जी की मिमिक्री है तो वे क्यों इसे अपना रहे हैं। अगर हमारे देश के उच्च स्थान पर बैठे व्यक्ति जात-पात की बात करें तो क्या उन्हें यह शोभा देता है?” TMC सांसद मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “प्रधानमंत्री को याद करना चाहिए कि पश्चिम बंगाल चुनाव के समय उन्होंने कैसे एक महिला मुख्यमंत्री का मज़ाक उड़ाया था। तो प्रधानमंत्री और भाजपा हमें नसीहत न दें।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 20, 2023 December 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Chirag Paswan, Bihar News, Nitish Kumar मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर नीतीश कुमार नाराज? चिराग पासवान बोले- मेरे CM की दलित विरोधी सोच किसी से छिपी नहीं
Next Article Lookback2023 । Automobile Year Ender 2023 । Car and Bike Year Ender 2023 । Top 5 SUVs Launch in 2023 Automobile Year Ender: 2023 में लॉन्च हुई ये 5 एसयूवी, जिन्होंने कीमत, डिजाइन और फीचर्स के दम पर जीता ग्राहकों का भरोसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?