By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: ‘क्या वह राज्यसभा में ऐसा ही व्यवहार…’, धनखड़ की मिमिक्री के बाद TMC सासंद कल्याण बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

‘क्या वह राज्यसभा में ऐसा ही व्यवहार…’, धनखड़ की मिमिक्री के बाद TMC सासंद कल्याण बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Admin
Last updated: 2023/12/20 at 2:04 PM
Admin
Share
4 Min Read
Jagdeep Dhankhar, tmc MP mimickring dhankhar| tmc mp
SHARE

संसद परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने के आरोप में एक वकील ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनर्जी ने धनखड़ की नकल उतारी जिसकी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है। वहीं, इस विवाद पर सफाई देते हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

मिमिक्री विवाद पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा कभी नहीं था। धनखड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं, मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है। मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं?” टीएमसी सांसद ने कहा कि उपराष्ट्रपति समेत किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था, वह संवैधानिक पदों का सम्मान करते हैं। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मिमिक्री करना कोई अपराध नहीं है, बीजेपी इस मुद्दे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या विपक्षी सांसदों का निलंबन सही था।

#WATCH On mimicry row, TMC MP Kalyan Banerjee says, “I have never had any intention to hurt anyone…Does he really behave like this in Rajya Sabha? Mimicry was done by the PM in Lok Sabha between 2014-2019…” pic.twitter.com/rc6c5X8Lku

वहीं, इस मुद्दे पर राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी आपत्ति जताई है। पीएम मोदी ने भी इस विवाद पर आपत्ति जताते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन किया और कहा कि वह 20 सालों से ऐसा अपमान झेल रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वकील अभिषेक गौतम ने मंगलवार की शाम को डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। हमने उसे नयी दिल्ली जिला पुलिस के पास भेजा है।’’

गौतम ने अपनी शिकायत में कहा कि वीडियो भारत के उपराष्ट्रपति का, उनकी जाति के साथ ही किसान और एक वकील के रूप में उनकी पृष्ठभूमि का अपमान करने और बदनाम करने के इरादे से बनाया गया था। उन्होंने मांग की कि तृणमूल सांसद और वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की उचित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाए।

मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बनर्जी द्वारा कार्यवाही के संचालन की नकल उतारे जाने का मोबाइल फोन से वीडियो बनाते देखे गए। टीवी चैनलों पर नकल उतारे जाने का वीडियो क्लिप प्रसारित होने के बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में यह मुद्दा उठाया था। धनखड़ ने राज्यसभा में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से आहत हैं क्योंकि उनकी किसान और जाट पृष्ठभूमि को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, “कल्पना कीजिए कि मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी जब आपके वरिष्ठ नेता ने एक संसद सदस्य द्वारा सभापति का मजाक उड़ाए जाने की वीडियोग्राफी की।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 20, 2023 December 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Hero MotoCorp Electric Scooter Discount । Hero MotoCorp Vida V1 Discount । Hero Vida V1 Discount Offers । Hero Vida V1 Year End Discount Hero Vida V1 Year End Discount: हीरो मोटोकॉर्प ने जारी किया विडा वी1 पर डिस्काउंट, 31 दिसंबर तक खरीदने पर मिलेंगे 38,500 तक के बेनिफिट
Next Article Khalistani Pannu, PM Narendra Modi, Hindi News Khalistani Pannun: अमेरिकी दावे पर PM नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन, बोले- इस मामले पर गौर करने के लिए तैयार; जताई यह चिंता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?