By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Technology YearEnder 2023: 5000mAh बैटरी वाले ब्रैंडेड स्मार्टफोन, दाम 10000 रुपये से कम, जानें कौन है बेस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

Technology YearEnder 2023: 5000mAh बैटरी वाले ब्रैंडेड स्मार्टफोन, दाम 10000 रुपये से कम, जानें कौन है बेस्ट

Admin
Last updated: 2023/12/19 at 10:32 AM
Admin
Share
6 Min Read
Poco C65 | Redmi 13C | Infinix Smart 8 HD
SHARE

Poco, Redmi, Infinix ऐसे स्मार्टफोन ब्रैंड्स हैं जिन्हें किफायती दाम में दमदार फीचर्स वाले फोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। पोको ने हाल ही में भारत में Poco C65, रेडमी ने Redmi 13C और इनफिनिक्स ने Infinix Smart 8 HD स्मार्टफोन पेश किए हैं। इन तीनों बजट डिवाइसेज में 6.74 इंच की डिस्प्ले मिलती है। ये फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ आते हैं। अगर आप 10000 रुपये के आसपास एक ऐसा फोन चाहते हैं तो ब्रैंडेड भी हो और बढ़िया फीचर्स ऑफर करे तो इनमें से किसी एक फोन के बारे में सोच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं पोको सी65, रेडमी 13सी और इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी की कीमत व फीचर्स के बारे में। आइये करते हैं इन तीनों फोन की तुलना…

POCO C65 vs Redmi 13C vs Infinix Smart 8 HD कीमत
पोको सी65 के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 9,499 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रेडमी 13सी की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये हा। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

Infinix Smart 8 HD के 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।

POCO C65 vs Redmi 13C vs Infinix Smart 8 HD डिजाइन
पोको सी65 स्मार्टफोन में रियर पर बॉक्सी डिजाइन व घुमावदार किनारे मिलते हैं। हैंडसेट मैट ब्लैक और पेस्टल ब्लू कलर में लिया जा सकता है।

वहीं रेडमी 13सी स्मार्टफोन में यूनीक स्टार ट्रेल डिजाइन दी गई है। फ्रंट में फोन पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और चौड़े बेज़ल मिलते हैं। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन कलर में आता है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी में रियर पर टेक्स्चरयुक्त बैक पैनल दिया गया है। फोन सुविधाजनक ग्रिप ऑफर करता है। इस हैंडसेट को ग्रीन, गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।

POCO C65 vs Redmi 13C vs Infinix Smart 8 HD डिस्प्ले
पोको सी65 में 6.74 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।

वहीं रेडमी 13सी स्मार्टफोन में 6.74 इंच एचडी+ डिस्प्ले मिलती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी स्मार्टफोन में 6.6 इंच एचडी डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। डिवाइस में पंच-होल डिजाइन दी गई है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इस फोन में डायनामिक नॉच की तरह ‘Magic Ring’ फीचर दिया गया है।

POCO C65 vs Redmi 13C vs Infinix Smart 8 HD प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज
पोको सी65 स्मार्टफोन में मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में ग्राफिक्स के लिए माली-5G52 MP2 GPU मौजूद है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है।

रेडमी 13 सी में भी मीडियाटेक ऑक्टा-कोर हीलियो G85 प्रोसेसर है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MP2 GPU मिलता है। डिवाइस ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है।

वहीं इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी में UniSOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ऐंड्रॉयड 1 Go बेस्ड XOS 13 वर्जन मिलता है।

POCO C65 vs Redmi 13C vs Infinix Smart 8 HD कैमरा
पोको सी65 स्मार्टफोन में 50 मेगापिकस्ल प्राइमरी रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो व एक ऑग्जिलियरी लेंस मौजूद है। हैंडसेट में LED फ्लैश दिया गया है। हैंडसेट में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिलता है।

रेडमी 13सी की बात करें तो इस फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और एक ऑग्जिलियरी लेंस दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी में क्वाड एलईडी रिंग फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल डुअल AI कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

POCO C65 vs Redmi 13C vs Infinix Smart 8 HD बैटरी
पोको, रेडमी और इनफिनिक्स के इन तीनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इनमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। लेकिन इनफिनिक्स का हैंडसेट 10W चार्जिंग के साथ आथा है। तीनों ही फोन को लेकर उम्मीद है कि फुल चार्ज में एक पूरे दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 19, 2023 December 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article India| alliance| meeting इंडिया गठबंधन की बैठक में आज क्या होगा? BJP ने वीडियो जारी कर दिखाया ट्रेलर
Next Article Parliament Security Breach Case | delhi police | congress bjp Parliament Security: आरोपियों ने कैसे लगाई संसद की सुरक्षा में सेंध? दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में रीक्रिएट किया सीन, Google और मेटा को भी लिखी चिट्ठी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?