By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: New Year Offer! Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन के दाम में 10000 रुपये की भारी कटौती, 17000 तक बचाने का मौका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

New Year Offer! Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन के दाम में 10000 रुपये की भारी कटौती, 17000 तक बचाने का मौका

Admin
Last updated: 2023/12/19 at 11:03 AM
Admin
Share
4 Min Read
Motorola | Motorola Razr 40 Ultra | Motorola Razr 40
SHARE

Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 Price cut: मोटोरोला ने भारत में अपने Moto Razr 40 Ultra और Moto Razr 40 फोल्डेबल स्मार्टफोन के दाम में कटौती कर दी है। बता दें कि इन दोनों डिवाइसेज को देश में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। अब Motorola ने नए साल से पहले इन दोनों फोल्डेबल फोन को अचानक 10000 रुपये सस्ता कर दिया है। मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 जबकि रेज़र 40 स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। आपको बताते हैं इन दोनों मोटोरोला स्मार्टफोन की नई कीमतों व फीचर्स के बारे में…

मोटोरोला रेज़र 40 को भारत में 59,999 रुपये जबकि रेज़र 40 अल्ट्रा को 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। दोनों फोन 8 जीबी रैम व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि रेज़र 40 और रेज़र 40 अल्ट्रा के दाम में अब 10000 रुपये की कटौती कर दी गई है।

10000 रुपये सस्ता होने के बाद अब आप रेजर 40 को 49,999 रुपये जबकि रेजर 40 अल्ट्रा को 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Moto Days सेल के तहत ऐमजॉन से इन फोन को लेने पर आपको बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिल जाएगा। एक्सचेंज ऑफर भी इन स्मार्टफोन पर दिया जा रहा है। यह सेल 18 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगी।

मोटो डेज़ सेल में इन दोनों फोन को क्रमशः 44,999 रुपये और 72,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Yes Bank Credit Card EMI के साथ फोन लेने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। यानी आप कुल 17000 रुपये तक इन मोटो डिवाइसेज पर बचा सकते हैं।

मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MyUX पर चलते हैं। रेज़र 40 अल्ट्रा में 6.9 इंच फुल एचडी+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज़ है। फोन में 3.6 इंच (1,056×1,066 पिक्सल) pOLED आउटर पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। वहीं मोटोरोला रेज़ 40 स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुलएचडी+ pOLED डिस्प्ले मिलती है और इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। इस फोन में 1.5 इंच OLED आउटर स्क्रीन दी गई है।

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि मोटोरोला रेज़र 40 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। दोनों ही फोल्डेबल फोन में डुअल रियर कैमरे मिलते हैं। रेज़र 40 अल्ट्रा में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट करता है। फोन में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। Razor 40 में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरे दिए गए हैं।। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी है।

Motorola Razr 40 Ultra को पावर देने के लिए 3800mAh की बैटरी दी गई है जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं रेज़र 40 में 4200mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। मोटोरोला के इन दोनों फोन में IP52 रेटिंग दी गई है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 19, 2023 December 19, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Royal Enfield Himalayan 450 Base Model Finance Plan । Royal Enfield Himalayan 450 Base Model Down Payment Plan । Royal Enfield Himalayan 450 Base Model Price 2024 New Year Celebration के लिए जाना चाहते हैं लेह-लद्दाख, तो 25 हजार देकर ले जाएं Royal Enfield Himalayan 450, बस इतनी बनेगी EMI
Next Article Parliament Winter Session 2023 | india alliance | Parliament Security Breach आज की ताजा खबर, 19 दिसंबर 2023 LIVE: संसद में बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?