YearEnder 2023: हाल ही में गूगल ने 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए कॉन्टेन्ट का खुलासा किया था। अब Google की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Youtube ने भी साल 2023 में सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेन्ट की जानकारी शेयर की है। यूट्यूब दुनिया का सबसे पॉप्युलर वीडियो प्लेटफॉर्म है। भारतीयों की बात करें तो देश में चंद्रयान-3 मिशन सॉफ्ट-लैंडिंग लाइव टेलिकास्ट सबसे ज्यादा देखा गया इवेंट बना।
Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE Telecast को साल 2023 में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा गेखा गया। इस वीडियो को एक समय में 8.6 मिलियन यूजर्स लाइव देख रहे थे। यूट्यूब के मुताबिक, यह एकमात्र ऐसा लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग इवेंट था जिसमें एक समय पर इतने ज्यादा लोग एक साथ जुड़े थे। फिलहाल इस वीडियो पर 79 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हैं।
गौर करने वाली बात है कि यूट्यूब ना केवल कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स के बीच बल्कि आम लोगों के बीच भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। हर 60 सेकेंड में यूट्यूब पर 500 घंटे का कॉन्टेन्ट अपलोड होता है।
दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो ‘Men on Mission’ रहा। इस वीडियो को राइंड टू हैल चैनल ने अपलोड किया था। भारत में यह चैनल अपने फनी वीडियो के लिए काफी पॉप्युलर है।
तीसरे नंबर पर UPSC – Stand Up Comedy Ft. Anubhav Singh Bassi रहा। इस वीडियो में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी ने यूपीएससी के किस्से सुनाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर Daily Vloggers Parody by CARRYMINATI है। जबकि सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में पांचवे नंबर पर Sasta Big Bosss 2 | Parody | Ashish Chanchlani रहा।
छठे नंबर Checkmate बाय Harsh Beniwal वीडियो रहा। जबकि द वायरल फीवर का वीडियो Sandeep Bhaiya | New Web Series | EP 01 | Mulyankan सातवें नंबर पर रहा। वहीं टेक्नो गेमर्स का वीडियो I Stole Supra from Mafia House | GTA 5 Gameplay #151 आठवें नंबर पर रहा। जबकि BB Ki Vines | Angry Masterji Part 16 भी यूट्यूब पर ट्रेडिंग रहा। दसवें नंबर पर स्टैंडअप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु का वीडियो Health Anxiety रहा।
इसरो चंद्रयान 3 (ISRO Chandrayaan-3): 8.06 मिलियन
ब्राज़ील vs साउथ कोरिया (Brazil vs South Korea): 6.15 मिलियन
ब्राजील vs क्रोएशिया (Brazil vs Croatia): 5.2 मिलियन
वास्को vs फ्लेमेंगो (Vasco vs Flamengo): 4.8 मिलियन
स्पेसएक्स क्रू डेमो (SpaceX Crew Demo): 4.08 मिलियन