संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। विपक्ष आज भी संसद में हुई सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाएगा। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि यह गंभीर मामला है लेकिन वह इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। हमारी सिर्फ एक मांग है कि हम सरकार से इस पर स्पष्टीकरण चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर है। पीएम मोदी आज दोपहर 2:30 बजे वाराणसी और दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Jansatta.com
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज शाम नागपुर में मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर ये बैठक काफी महत्वपूर्ण है।
https://twitter.com/ANI/status/1736597880008474891
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे पर रायपुर में विष्णुदेव साय ने कहा, “मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुलाकात की। बहुत जल्द पुराने और नए दोनों चेहरों को शामिल करके मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।”
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1736597546615849091
कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउडफंडिंग अभियान लॉन्च किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लॉन्च किया। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है कि कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं, तो आप उनकी नीतियों पर चलना होगा। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था।”
विपक्ष संसद में हुई सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाएगा। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि यह गंभीर मामला है लेकिन वह इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं।
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। विपक्ष आज भी संसद में हुई सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाएगा। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि यह गंभीर मामला है लेकिन वह इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। पीएम मोदी आज दोपहर 2:30 बजे वाराणसी और दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।