प्रिया सिंह को गाड़ी से कुचलने वाला आरोपी अश्वजीत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दो और साथियों को हिरासत में लिया है और उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है जिसके जरिए प्रिया को कुचलने की कोशिश की गई थी। अभी इस समय प्रिया तो अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज जारी है, उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा। अब उस बीच ये बडी कार्रवाई हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने SIT गठित कर दी थी। उस SIT ने ही अब अश्वजीत को गिरफ्तार किया है और उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया है। अभी के लिए पुलिस अब आरोपियों से सवाल-जवाब करने जा रही है, जानने की कोशिश रहेगी कि आखिर क्यों अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ अश्वजीत ने ऐी क्रूरता की। ये अलग बात है कि अश्वजीत ने उल्टा प्रिया पर ही पैसे ऐंठने का आरोप लगा दिया था, जोर देकर कहा गया था कि मामला फर्जी है।
वैसे प्रिया सिंह अपने साथ हुई इस वारदात को लेकर काफी वोकल हैं। उनकी तरफ से इंस्टाग्राम पर सारे अपडेट शेयर किए जा रहे हैं। घटना को लेकर भी प्रिया ने विस्तार से बताया था। उनका कहना रहा था कि उनके बॉयफ्रेंड और दोस्त रोमिल ने उनके साथ मारपीट की थी। बाद में गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी हुई, उसी वजह से उनके पैर की हड्डी टूट गई और कई दूसरी जगहों पर भी चोट आई।