By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Decode Politics: असम में एक हजार से ज्यादा मदरसों का नाम बदला गया, हिमंत बिस्वा सरमा क्या चाहते हैं?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Decode Politics: असम में एक हजार से ज्यादा मदरसों का नाम बदला गया, हिमंत बिस्वा सरमा क्या चाहते हैं?

Admin
Last updated: 2023/12/16 at 3:55 PM
Admin
Share
4 Min Read
assam cm | himanta biswa sarma | rajasthan |
SHARE

असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य के 1,281 सरकारी मदरसों का नाम बदलकर ME-मिडिल इंग्लिश स्कूल कर दिया है। असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि यह कदम शिक्षा प्रणाली में बेहतरी को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले भी असम सरकार मदरसों को लेकर कई तरह के निर्देश देती रही है। जानकारी के लिए बता दें कि असम में मदरसों का एक बड़ा वर्ग राज्य सरकार द्वारा चलाया जाता है, जो असम के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) के तयशुदा पाठ्यक्रम के हिसाब से चलते हैं, लेकिन मदरसों में दो सबजेक्ट- अरबी भाषा और धर्मशास्त्र अलग से पढ़ाए जाते हैं। असम में कई मदरसे प्राइवेट भी है, हालांकि इनका डेटा उपलब्ध नहीं है।

मदरसों के नाम में बदलाव का यह मामला पहला है, हालांकि असम सरकार इससे पहले कई मदरसों को बंद कर चुकी है और कुछ मदरसों के धार्मिक स्टेटस भी छीने गए हैं। इससे पहले भी हिमंत बिस्वा सरमा ने कई आयोजनों में इस मामले पर बात की है। पिछली सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री के तौर पर सीएम सरमा ने राज्य संचालित मदरसों को नियमित स्कूलों में बदलने के लिए एक कानून को आगे बढ़ाया था। तब उन्होंने कहा था कि इसे किसी समुदाय से दुश्मनी के कारण नहीं, बल्कि समाज के एक पिछड़े और शोषित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से लाया गया है। मई 2022 में आरएसएस से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा था कि अगर भारतीय मुसलमानों को शिक्षा के मैदान में आगे बढ़ना है तो ‘मदरसा’ शब्द को खत्म करना होगा। यदि आप धर्म की शिक्षा देना चाहते हैं, तो आप वह काम घर पर करें। स्कूलों में आपको विज्ञान, गणित सीखना चाहिए।

इस साल मार्च में बेलगावी में एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री ने कहा था, “मैं असम से आता हूं, जहां हर रोज लोग बांग्लादेश से आते हैं… हमारी संस्कृति और परंपराओं के लिए ये खतरा है, मैंने भी 600 मदरसों को बंद कर दिया है, लेकिन मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है।”

उनके इस बयान के बाद कहा गया कि वे ऐसी बात कैसे कह सकते हैं? हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब दिया और कहा,”मैं ऐसी बात इसलिए कह सकता हूं क्योंकि हमें मदरसों की जरूरत नहीं है, हमें डॉक्टरों और इंजीनियरों की जरूरत है. स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय हमारी जरूरत हैं।”

अगस्त और सितंबर 2022 में कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी और जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चार मदरसों को तोड़ दिया गया था। 31 अगस्त 2022 को गोलपारा जिले के पखिउरा चार के निवासियों ने एक मदरसे गिरा दिया था। यह कदम मदरसे से जुड़े एक मौलवी को कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया था।

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने मदरसों का नाम बदलने के फैसले पर सरकार की तीखी आलोचना की और कहा, ”हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र की मौत है. शिक्षा व्यक्तिगत पसंद का मामला है। मैं अपने बच्चों को कहां शिक्षा दिला सकता हूं यह मेरी पसंद या मेरे बच्चों की पसंद का मामला है। भाजपा सरकार द्वारा पसंद की स्वतंत्रता छीन ली जा रही है।”

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 16, 2023 December 16, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ather Energy Discount Offers । Ather Energy December Discount Offers । Ather Energy Year End Discount Offers Ather Electric December Year End Discount: एथर एनर्जी ने जारी किया ईयर एंड डिस्काउंट, इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दे रही है ये तीन बड़े ऑफर
Next Article Ratan Tata | Cyrus Mistry | mumbai police Ratan Tata को जान से मारने की धमकी, आरोपी बोला- साइरस मिस्त्री जैसा होगा हश्र, एक्शन में मुंबई पुलिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?