Rajasthan Cabinet Ministers List 2023: भाजपा नेता भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। सीएम और डिप्टी सीएम के नाम सामने आने के साथ ही राजस्थान के कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर भी चर्चाएं तेज हो गयी हैं।
राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने के बाद से ही कैबिनेट मंत्रियों को लेकर कयास लाग्ने शुरू हो गए हैं। तमाम चैनलों, अखबारों और सोशल मीडिया पर संभावित मंत्रियों के नाम की लिस्ट सामने आनी शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि बीजेपी शपथ ग्रहण समारोह में करीब 30 विधायकों को मंत्री बना सकती है। फिलहाल जिन विधायकों के नाम संभावित मंत्री पद के लिए चल रहे हैं आपको उनके बारे में बताते हैं।
इससे पहले अशोक गहलोत सरकार में कौन थे कैबिनेट मंत्री और किसके पास था कौन सा विभाग आइये देखें पूरी लिस्ट।