By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Parliament Security LIVE: निलंबित सांसदों से मिलीं सोनिया गांधी, दोनों सदन दोपहर दो बजे तक स्थगित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Parliament Security LIVE: निलंबित सांसदों से मिलीं सोनिया गांधी, दोनों सदन दोपहर दो बजे तक स्थगित

Admin
Last updated: 2023/12/15 at 12:01 PM
Admin
Share
7 Min Read
Parliament News LIVE, Parliament Security Breach Live,Lok Sabha Security
SHARE

Parliament Attack 2023 Live, Lok Sabha Security News in Hindi: संसद की सुरक्षा में चूक के बाद से शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा चल रहा है। आज भी लोकसभा और राज्यसभा में कल की तरह ही हंगामा देखने को मिला। बुधवार को हंगामे के दौरान लोकसभा से 13 सांसदों को ‘गलत व्यवहार’ के लिए पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा राज्यसभा से भी एक सांसद को निलंबित किया गया है। शुक्रवार सुबह सोनिया गांधी ने संसद से निलंबित किए गए सभी सांसदों से मुलाकात की। इससे पहले गुरुवार को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी ललित झा ने शाम सरेंडर कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि ललित एक व्यक्ति के साथ दिल्ली के कर्तव्य पथ पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसे स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। पुलिस ललित के दोनों दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें Jansatta.com का LIVE ब्लॉग।

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर शुक्रवार को भी जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। 11 बजे सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए। विपक्ष के सांसद इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह के सदन में बयान देने की मांग कर रहे थे। कुछ सदस्यों के हाथों में पोस्टर भी थे। एक पोस्टर पर संसद में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग लिखी हुई थी।

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और इसके बाद सूचित किया कि उन्हें संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए कार्यस्थगन संबंधी नियम 267 के तहत कुल 23 नोटिस मिले हैं। सभापति ने कहा कि इस मुद्दे पर वह पहले ही सदन को अवगत करा चुके हैं कि मामले की जांच हो रही है। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने आसन की ओर इशारे से कुछ कहना चाहा जिस पर सभापति ने आपत्ति जतायी। उन्होंने चड्ढा से कहा कि वह इशारे करने की बजाय बोलकर अपनी बात रखें। इसके बाद सदन में हंगामा और तेज हो गया।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे निलंबित सांसदों से मुलाकात की है। संसद से कल कुल 14 सांसद निलंबित किए गए थे।

https://twitter.com/ANI/status/1735539307635679340

शिवसेना (UBT) की सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं है। यह समझ नहीं आ रहा कि इतनी सुरक्षा के बाद भी कैसे ये लोग आ गए। 7 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड किया गया गया है। 14 सांसद भी निष्कासित किए गए हैं। हमारा गुनाह यह है कि हम चर्चा चाहते हैं। हमारी केंद्र सरकार राजनीति कर रही है और हम चर्चा चाहते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1735531883042336924

कांग्रेस पार्टी के सांसद के सुरेश ने कहा कि हमारी डिमांड जायज है। यह अटैक लोकसभा चैंबर के अंदर हुआ है और बहुत सीरियस है। पीएम या गृहमंत्री सदन में इस मसलें पर बयान दें।

https://twitter.com/ANI/status/1735524965494186316

लोकसभा की सुरक्षा में सेंध पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ”सरकार जिम्मेदार है, पद खाली पड़े हैं। केंद्रीय गृह मंत्री सदन के सामने बयान नहीं दे रहे हैं, यह सदन की अवमानना ​​है। इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को निलंबित किया जा रहा है और पास जारी करने वाले सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।”

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत अपना नोटिस दिया। लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन और सांसदों के निलंबन पर बीजेडी सांसद अमर पटनायक ने कहा, “यह राजनीति करने का समय नहीं है बल्कि यह समय मिलकर काम करने और लोगों को यह संदेश देने का है कि भारत एक है, सब एक हैं। राजनीतिक दल इस पर एकमत हैं कि लोकतंत्र के मंदिर पर, संसद पर, लोकतंत्र पर कोई भी हमला किसी के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1735519720751919464

संसद की सुरक्षा में चूक की घटना पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश को बताना चाहिए की इसमें क्या राजनीति है। लोकसभा और राज्यसभा में सांसद इस बारे में चर्चा चाहते हैं। आपने अपने विरोधी सांसदों को निलंबित कर दिया लेकिन आपकी पार्टी के सांसद जिनकी सिफारिश से ये लोग अंदर आए, उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजनीति हम नहीं कर रहे, राजनीति आपकी तरफ से हो रही है।”

संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना सामने आई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों को पकड़ लिया गया। वहीं, इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाले केन लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है। संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 15, 2023 December 15, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Lava | Lava Yuva 3 Pro | Lava Smartphone मात्र 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा और 8GB रैम वाला पावरफुल स्मार्टफोन, जानें क्या-कुछ है खास
Next Article Ayodhya | Masjid Mohammad Bin Abdullah | Imam-e-Haram | Ayodhya Mosque: रामलला की नगरी में बनेगी भारत की सबसे बड़ी मस्जिद, रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान, मक्का के इमाम रखेंगे नींव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?