By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Parliament Security Breach: किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के समर्थन में शामिल रही है नीलम, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Parliament Security Breach: किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के समर्थन में शामिल रही है नीलम, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Admin
Last updated: 2023/12/14 at 10:54 AM
Admin
Share
4 Min Read
Neelam, Who is neelam, parliament security lapse
SHARE

Lok Sabha Breach: संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर संसद के बाहर विरोध-प्रदर्शन के मामले में नीलम वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। नीलम मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की करने वाली है। वह हिसार में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल रही है। जानकारी के मुताबिक मनरेगा योजना के तहत दलित अधिकारों को लेकर जारी लड़ाई में भी इसने भाग लिया था। उस दौरान नीलम की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी लेकिन इससे बावजूद वह आंदोलन में शामिल रही।

नीलम वर्मा (37) हरियाणा के जींद जिले के घसो खुर्द गांव की रहने वाली है। पूरे इलाके में इसकी पहचान एक क्रांतिकारी के रूप में बनी हुई है। नीलम अपने अपने परिवार में सबसे बड़ी है। इसके दो भाई दूध बेचने का काम करते हैं। जबकि इसके पिता कोहर सिंह उचां कला में ही हलवाई हैं। नीलम, अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान हैं। 2020 में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसानों के आंदोलन में वह काफी सक्रिय थीं। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों का नीलम ने 26 नवंबर, 2020 और उसके बाद हरियाणा में प्रवेश करने पर उचाना कलां शहर में स्वागत किया था। नीलम के पिता हलवाई का काम करते हैं। नीलम ने स्नातक, मास्टर ऑफ आर्ट (एमए), एम.फिल और बीएड किया था और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) पास की थी।

नीलम की मां सरस्वती देवी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी 2015 में कमरे की सीढ़ियों के गिर गई थी। तब उसकी रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई थी। वह तीन साल तक बिस्तर पर पड़ी रही। चोट के कारण ही उसने शादी करने से भी इनकार कर दिया था। बाद में वह मनरेगा योजना में काम करने वाले दलित लोगों के अधिकारियों की लड़ाई में शामिल हो गई। सरस्वती देवी के मुताबिक उसने कई आंदोलन में भाग लिया। बाद में कुछ लोगों की जब नीलम से दुश्मनी बढ़ गई तो हमने उसे पांच महीने पहले आगे की पढ़ाई के लिए हिसार जिले में भेज दिया। हिरार में वह पीजी में रहने लगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह कैसा कदम उठाने जा रही है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

सोशल मीडिया पर नीलम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में नीलम कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद बीजेपी के कई समर्थक पूरे मामले को कांग्रेस की साजिश बता रहे हैं। नीलम को गिरफ्तार करने के बाद कई किसान नेता उसके घर भी पहुंचे और इस मामले में बड़े आंदोलन की बात की है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 14, 2023 December 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Vasundra Raje, Raman Singh, Shivraj Chouhan अब शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह का क्या होगा? जेपी नड्डा ने समझाया आगे का प्लान
Next Article parliament news| parliament attack,| parliament hamla Parliament Security LIVE: संसद की सुरक्षा में चूक पर विपक्ष की नारेबाजी, गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?