मध्य प्रदेश में सरकार बनाते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में आ चुके हैं। उनकी तरफ से पहली बार बुलडोजर कार्रवाई का आदेश दिया गया। असल में चुनावी नतीजों के बाद पांच दिसंबर को बीजेपी कार्यकर्ता की एक आरोपी ने हथेली काट दी थी। अब उसी आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। इससे पहले धार्मिक स्थलों पर बज रहे स्पीकरों की आवाज कंट्रोल रखने के लिए भी एक आदेश जारी किया गया था।
बताया जा रहा है कि पांच दिसंबर को फारूख नाम के शख्स ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर हमला कर दिया था। उसकी हथेली तक काट दी गई थी, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब कैलाश विजयवर्गी भी उससे मिलने गए थे। अब मोहन सरकार ने एक्शन में आते हुए आरोपी फारूक के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। इससे पहले शिवराज सरकार के दौरान भी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चल रहे थे।