By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: मेट्रो स्टेशन पर मुलाकात, असिस्टेंट ने जुगाड़ से दिलवाया पास और सदर बाजार से खरीदी… सदन में हुए स्मोक अटैक की पूरी INSIDE STORY
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

मेट्रो स्टेशन पर मुलाकात, असिस्टेंट ने जुगाड़ से दिलवाया पास और सदर बाजार से खरीदी… सदन में हुए स्मोक अटैक की पूरी INSIDE STORY

Admin
Last updated: 2023/12/14 at 10:30 PM
Admin
Share
5 Min Read
PARLIAMENT SMOKE ATTACK
SHARE

देश की संसद पर 13 दिसंबर को हुए स्मोक अटैक ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उस घटना के बार पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं, एक अभी भी फरार चल रहा है। अब इस बीच पुलिस पूछताछ में इस पूरी वारदात की इनसाइड स्टोरी पता चल गई है। पता चल गया है कि आखिर किस तरह से कई महीने पहले ही इस साजिश की तैयारी कर ली गई थी। पुलिस पूछताछ में सिलसिलेवार तरीके से आरोपियों ने इस प्लानिंग के बारे में सबकुछ बताया है।

आरोपियों के मुताबिक फेसबुक पर इन सभी ने मिलकर भगत सिंह फैन पेज के नाम से एक ग्रुप बनाया था। इसके बाद डेढ़ साल ये सभी मैसूर में एक साथ मिले थे, वहां समाजिक मुद्दे उठाना उनका मकसद था। फिर 9 महीने पहले एक मुलाकात और हुई और उसी में फैसला किया गया कि अब विरोध प्रदर्शन के लिए देश की संसद का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी कि सबसे पहले सदन पर स्मोक अटैक करने का विचार आज से 9 महीने पहले आ गया था।

हैरानी की बात ये है कि इस साल जब मार्च में देश का बजट पेश किया गया था, तब भी एक आरोपी मनोरंजन रेकी करने के लिए सदन के पास पहुंचा था। उसने पूरे इलाके को अच्छे से देखा, समझा और फिर वो सारा इनपुट अपने साथियों को दिया। उसकी रेकी भी इतनी खूफिया रही कि किसी को कुछ पता नहीं चला और उसने अपना काम पूरा कर लिया।

इसके बाद हाल ही में 10 दिसंबर को ये सभी राजधानी दिल्ली पहुंचे। सागर लखनऊ से ट्रेन पकड़कर पहुंचा, अमोल महाराष्ट्र से रवाना हुआ और नीलम अपने हिसार आई। ये सभी तय रणनीति के तहत दिल्ली के ही एक मेट्रो स्टेशन पर मिले। उस रात ये सभी बाद में गुरुग्राम चले गए और वहां पर मनोरंजन के ही दोस्त विशाल शर्मा उर्फ विक्की के फ्लैट पर रुके। देर रात ललित भी ट्रेन से पहुंच गया और 11 की सुबह फ्लाइट से मनोरंजन भी दिल्ली आ गया।

इसके बाद संसद के पास के जुगाड़ की जिम्मेदारी सागर को सौंपी गई और उसने भी सांसद के एक पर्सनल असिस्टेंट से बात कर पास का इंतजाम कर लिया। इसके बाद सागर ही दिल्ली के सदर बाजार गया, वहां से भारत के दो झंडे लिए और फिर इंडिया गेट के लिए रवाना हो गया। वहां पर उसकी मुलाकात अपने ग्रुप से हुई और आगे की रणनीति पर काम शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि इंडिया गेट पर ही इन सभी ने फिर आधे घंटे की एक मीटिंग की और फैसला हुआ कि संसद के अंदर सागर और मनोरंजन जाएंगे, वहीं प्रदर्शन करने का जिम्मा नीलम पर रहेगा।

उस समय इंडिया गेट पर ही येलो स्प्रे का भी इंतजाम किया गया और फिर मोची की मदद से उन्हें सागर और मनोरंजन ने अपने जूते में फिट करवाया। बड़ी बात ये रही कि इन आरोपियों के पास येलो स्प्रे के अलावा कुछ पर्चे भी थे जिन्हें वो संसद में ही फेंकने वाले थे। लेकिन वारदात वाले दिन वो ये पर्चे फेंक पाते, उससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन पर्चों पर कई तरह के नारे लिखे थे- फिर चाहे वो हिंदुस्तान जिंदाबाद हों या हो लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ।

अभी के लिए ये सभी आरोपी दावा कर रहे हैं कि उन्हें तो बेरोजगारी, गरीबी जैसे मुद्दे उठाने थे, वे चाहते थे कि सरकार इन मुद्दों पर कुछ करे। इसी वजह से इस तरह के प्रदर्शन को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस को ये बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है, कोर्ट ने भी गंभीरता समझते हुए सभी आरोपियों की सात दिन की रिमांड दे दी है।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 14, 2023 December 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Parliament Security Breach: आरोपियों पर लगा UAPA, सरकार ने बताया संसद की सुरक्षा में कैसे हुई चूक? Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस को मिली चारों आरोपियों की 7 दिन की रिमांड
Next Article SISODIA शराब घोटाले में नहीं मिल रही मनीष सिसोदिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका की खारिज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?