By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर टेबल सरकाने लगे पीएम मोदी, सादगी पर फिदा हुए लोग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर टेबल सरकाने लगे पीएम मोदी, सादगी पर फिदा हुए लोग

Admin
Last updated: 2023/12/13 at 7:36 PM
Admin
Share
4 Min Read
pm modi
SHARE

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। तभी मंच पर पीएम मोदी अचानक मेज (Table) सरकाने लगे। वे टेबल को उठाकर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के सामने खुद ही शिफ्ट करने लगे। यह देखने के बाद मंच पर मौजूद सभी नेता पीएम मोदी की मदद करने के लिए दौड़ पड़े। पीएम मोदी के टेबल सरकाने पर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। हालांकि बाकी नेताओं ने भी टेबल को शिफ्ट करने में पीएम मोदी की मदद की। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आया है। वे पीएम मोदी की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छोटी सी बात भी बहुत मायने रखती है। बस यही छोटी छोटी बातें तो इनको हर एक वर्ग का मुरीद बना देती है… इस सादगी और सालीनता को सलाम। भास्कर नाम के यूजर ने लिखा है कि वे सबसे पहले एक कार्यकर्ता थे। ये उनकी पुराना आदत है। बता दें कि आज विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ ली। वहीं अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बने हैं।

दरअसल, यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हांसिल की।

इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है। साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू ओबीसी समुदाय से आते हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है। अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi helped in moving a table on the stage during the swearing-in ceremony in Raipur, Chhattisgarh earlier this evening.

BJP leader Vishnu Deo Sai took oath as the Chief Minister while Arun Sao & Vijay Sharma took oath as the Deputy Chief… pic.twitter.com/l5FQV979Ue

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 13, 2023 December 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Parliament Attack, Parliament Hamla News, Parliament Attack Today News Parliament Security Breach: वो समाज के लिए कुछ गलत करता है तो उसे फांसी पर लटका दो, संसद में कूदे शख्स के पिता का बयान
Next Article Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party AAP को बड़ा झटका! केजरीवाल के इस विधायक ने दिया इस्तीफा, BJP में होगा शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?