By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: OnePlus का धमाल ऑफर! टैबलेट- स्मार्टफोन- ईयरबड्स पर बंपर डिस्काउंट, जानें क्या है डील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

OnePlus का धमाल ऑफर! टैबलेट- स्मार्टफोन- ईयरबड्स पर बंपर डिस्काउंट, जानें क्या है डील

Admin
Last updated: 2023/12/11 at 6:11 PM
Admin
Share
4 Min Read
OnePlus Community Sale | OnePlus Pad | OnePlus Sale
SHARE

OnePlus ने अपनी 10वीं ऐनवर्सरी के मौके पर एक कम्युनिटी सेल का ऐलान किया है। OnePlus Community Sale 2023 के तहत कंपनी अपने पॉप्युलर वनप्लस प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट व ऑफर्स देने का ऐलान किया है। वनप्लस कम्युनिटी सेल 2023 के तहत ग्राहक स्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज को छूट के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि वनप्लस कम्युनिटी सेल 2023 एक्सक्लूसिव तौर पर कम्युनिटी मेंबर्स के लिए 17 दिसंबर तक चलेगी।

हम आपको बता रहे हैं वनप्लस कम्युनिटी सेल डील्स में मिलने वाले टॉप ऑफर्स के बारे में…

वनप्लस पैड (OnePlus Pad)
कीमत: 30,499 रुपये

कंपनी का फ्लैगशिप ऐंड्रॉयड टैबलेट वनप्लस पैड कम्युनिटी सेल में छूट के साथ 30,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। बता दें कि यह कीमत बैंक ऑफर लगाने के बाद मिलेगी। 30,000 रुपये में आने वाला यह बाजार में उपलब्ध सबसे बेस्ट ऐंड्रॉयड टैबलेट में से एक है। इस टैबलेट को प्रीमियम बिल्ड के साथ बनाया गया है जो मेटल यूनिबॉडी ऑफर के साथ आता है। इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी (OnePlus Nord CE 3 5G)
कीमत: 22,999 रुपये

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी एक मिड-रेंज फोन है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सेल में 22,999 रुपये के दाम पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजॉलूशन डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंगसपोर्ट करती है।

वनप्लस बड्स प्रो 2 OnePlus Buds Pro 2
कीमत: 7,999 रुपये

अगर आप वनप्लस का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और प्रीमियम TWS खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया मौका है। OnePlus Buds Pro 2 एक बढ़िया विकल्प है। वनप्लस कम्युनिटी सेल में बड्स प्रो 2 को 7,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन, 39 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वनप्लस बुलेट ज़ेड2 वायरलेस (OnePlue Bullet Z2 Wireless)
कीमत: 1,349 रुपये

वनप्लस के वायरलेस नेकबैंड Bullet Z2 को भी कम्युनिटी सेल में डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। ये ईयरफोन सेल में 1,349 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे। ये ईयरफोन्स कंपनी के सभी वनप्लस स्मार्टफोन के साथ काम करते हैं। इन बुलेट ज़ेड वायरलेस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 (OnePlus Nord Buds 2)
कीमत: 1,599 रुपये

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 बजट वायरलेस TWS ईयरबड्स हैं जिन्हें कंपनी ने कम्युनिटी सेल में भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। OnePlus Nord Buds 2 बैंक ऑफर लगाने के बाद सेल में 1,599 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। ये ईयरबड्स भी ऐंड्रॉयड व iOS डिवाइस के साथ सपोर्ट करते हैं और मल्टीपल कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है।

OnePlus एक्सेसरीज
फोन कवर, चार्जिंग केबल्स, पावर एडेप्टर समेत कई दूसरी एक्सेसरीज को OnePlus Community Sale 2023 में छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इन एक्सेसरीज को 399 रुपये की शुरुआती कीमत से लिया जा सकता है।

You Might Also Like

आ गया 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाला धाकड़ Honor 90 GT स्मार्टफोन, मिलेगी 100W चार्जिंग

22 करोड़ Vodafone Idea ग्राहकों की मौज! आ गया फ्री ऐमजॉन प्राइम वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, 1 साल तक वैलिडिटी

15.6 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix INBook Y2 Plus लैपटॉप, झटपट होगा फुल चार्ज

ओप्पो का धमाका! भारत में लॉन्च कर दिया डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर वाला जबरदस्त फोन, जानें कीमत

POCO M6 5G स्मार्टफोन की भारत में जोरदार एंट्री, इसमें है 50MP कैमरा और 16GB तक रैम सपोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 11, 2023 December 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MOHAN YADAV ना शिवराज ना प्रह्लाद… मोहन यादव की ताजपोशी पर ही क्यों राजी हुए मोदी-शाह, यहां जानिए 5 कारण
Next Article Rajendra Shukl | MP Deputy CM | MP CM जितनी बार जीता चुनाव, उतनी बार बने मंत्री! जानिए कौन हैं राजेंद्र शुक्ला जो अब बने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?