बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं आज बीजेपी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐलान करेगी। मध्य प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। लेकिन पार्टी ने बिना किसी को चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ा था। आज शाम 4 बजे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और इसी बैठक में मुख्यमंत्री चुना जाएगा। मध्य प्रदेश के तीन पर्यवेक्षक आज भोपाल पहुंचेंगे और वह विधायकों के साथ बैठक करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा समेत कई दावेदार हैं।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Jansatta.com
सीएम चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा, “एक सीएम के रूप में मेरी प्राथमिकता लोगों से किए गए वादों को पूरा करना होगा। कांग्रेस के पांच साल के शासन के दौरान समाज का हर वर्ग पीड़ित था। लगभग 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को दो साल का बोनस दिया जाएगा। हम ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए सभी वादे पूरे करेंगे।”
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सोमवार को इंडिया गठबंधन के सभी नेता राज्यसभा में विपक्ष के नेता के चैंबर में एक बैठक करेंगे। ये बैठक सुबह 10 बजे होगी। इसमें केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी।
इंडिया गठबंधन की बैठक पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ”यह एक महत्वपूर्ण बैठक होगी क्योंकि पिछली बैठक में एक समिति का गठन किया गया था और यह निर्णय लिया गया था कि आने वाले समय में सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हाल ही में हुए चुनाव के नतीजों को ध्यान में रखते हुए हमें एकजुट होकर अपनी बात जनता के सामने रखने की जरूरत है। आगामी बैठक बहुत महत्वपूर्ण है।”
आज शाम 4 बजे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसी बैठक में मुख्यमंत्री चुना जाएगा। मध्य प्रदेश के तीन पर्यवेक्षक आज भोपाल पहुंचेंगे और वह विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा समेत कई दावेदार हैं।
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक आज राजधानी भोपाल में होगी। इसी बैठक में मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, प्रहलाद पटेल, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिराज सिंधिया समेत कई दावेदार हैं। छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने विष्णुदेव साय को अपना मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं राजस्थान में विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी।