आर्टिकल 370 को खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। अनुच्छेद 370 को करने के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला सुनाएगी। 2019 में इसके खिलाफ कुल 18 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन पर 16 दिन सुनवाई हुई थी। जिसके बाद 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत सहित पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ आज फैसला सुनाएगी।