By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Jeep Year End Discount: Maruti से लेकर Tata तक, सबको पीछे छोड़ जीप ने इन 3 SUV पर जारी किया 11.85 लाख तक का महा डिस्काउंट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Jeep Year End Discount: Maruti से लेकर Tata तक, सबको पीछे छोड़ जीप ने इन 3 SUV पर जारी किया 11.85 लाख तक का महा डिस्काउंट

Admin
Last updated: 2023/12/06 at 5:40 PM
Admin
Share
3 Min Read
Jeep Year End Discounts । Jeep Stock Clearance Discounts । Jeep December Discounts
SHARE

2024 की शुरुआत से पहले तमाम कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों की ज्यादा से ज्यादा बिक्री की चाहत रखते हुए आकर्षक दिसंबर 2023 में आकर्षक डिस्काउंट और डील्स को जारी कर रही हैं, जिसमें हुंडई मोटर्स के बाद अमेरिकी कार निर्माता जीप का नाम जुड़ गया है जो भारत में मौजूद अपनी लाइनअप पर 11.85 लाख रुपये तक के भारी भरकम डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

जीप अपनी जिन व्हीकल पर ये डिस्काउंट दे रही है उसमें जीप कंपास, मेरिडियन और ग्रैंड चेरोकी का नाम शामिल हैं। इन कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट में नकद छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बेनिफिट को भी शामिल किया गया है। जीप डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक स्टॉक की उपलब्धता के तहत मान्य है। अब जान लीजिए किस एसयूवी पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

जीप कंपास भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल पेशकश है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपये से शुरू होती है। दिसंबर 2023 के लिए जीप कंपास पर कुल 1.5 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जो महीने के अंत तक वैध है। इसके अलावा कुछ डीलर एक्स्ट्रा बेनिफिट की पेशकश कर रहे हैं जैसे 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट।

मेरिडियन को 2022 में लॉन्च किया गया था, जिससे यह जीप के लाइनअप में एक नया व्हीकल बन गया। दिसंबर 2023 के लिए इस सात-सीटर एसयूवी पर 4 लाख रुपये की नकद छूट मिलती है, जबकि चुनिंदा डीलरशिप एक्सचेंज बोनस के रूप में अतिरिक्त 25,000 रुपये और कॉर्पोरेट बेनिफिट के रूप में 30,000 रुपये की पेशकश कर रहे हैं। मेरिडियन को डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलता है।

भारत में जीप की प्रमुख पेशकश ग्रैंड चेरोकी है जिसपर कंपनी दिसंबर में सबसे ज्यादा डिस्काउंट की पेशकश कर रही है और ये डिस्काउंट 11.85 लाख रुपये तक है। जीप ग्रैंड चेरोकी को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 270 बीएचपी पावर वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगाया है जिसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है जो चारों व्हील को पावर सप्लाई करता है।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 6, 2023 December 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Passwords | Most Dangerous Passwords | Dangerous Passwords 2023 Most Dangerous Passwords: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पासवर्ड, आप भी कर रहे यूज तो तुरंत बदलें, देखें लिस्ट
Next Article Pakistan News, Pakistan Flag, Pakistan News in Hindi भारत का एक और दुश्मन पाकिस्तान में ढेर, जानिए कौन है हंजला अदनान? कराची में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?