By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Sukhdev Singh Gogamedi: संजय लीला भंसाली को जड़ा थप्पड़, पद्मावत फिल्म की रुकवाई शूटिंग… जानें कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जिनकी गोली मारकर हुई हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Sukhdev Singh Gogamedi: संजय लीला भंसाली को जड़ा थप्पड़, पद्मावत फिल्म की रुकवाई शूटिंग… जानें कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जिनकी गोली मारकर हुई हत्या

Admin
Last updated: 2023/12/05 at 5:48 PM
Admin
Share
3 Min Read
Rashtriya rajput karni sena | sukhdev singh gogamedi | Sanjay Leela Bhansali
SHARE

Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। राजपूत करणी सेना की हत्या के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सुखदेव सिंह का राजनीति में काफी अच्छा वर्चस्व था। राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी काफी लोकप्रियता भी थी।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या होने से पहले लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे। जब करणी सेना संगठन में विवाद हुआ था तो उसके बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से गोगामेड़ी ने अलग संगठन बना लिया था। इस संगठन के वह अध्यक्ष भी थे। फिल्म पद्मावत की जयपुर के किले में शूटिंग के दौरान साल 2017 में राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी।

फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से गोगामेड़ी काफी चर्चा में आए थे। गोगामेड़ी ने पद्मावत की शूटिंग के दौरान मशहूर फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ जड़ दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पद्मावती फिल्म का खूब विरोध किया था। अंततः निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ किया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समुदाय के मजबूत नेताओं के नाम से जाने जाते हैं। उनकी हत्या होने से पहले वह राजस्थानी संगठन श्री राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष थे। उन्होंने करणी सेना 2013 में ज्वाइन की थी। तब से अब तक इस संगठन से जुड़े हुए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का राजपूत समाज में काफी सम्मान है और युवा इनको काफी पसंद करते हैं।

2017 में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर बलात्कार और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। इस दौरान पीड़िता ने सुखदेव सिंह पर अलग-अलग जगह ले जाकर बलात्कार करने की बात भी कही थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में यह मामला झूठा साबित हुआ था।

जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को स्कूटर सवार दो बदमाशों की तलाश है। दोपहर करीब 1:45 बजे दो युवक स्कूटर पर सवार होकर वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। इन बदमाशों ने ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाई थीं। राजधानी में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको हैरान कर दिया।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 5, 2023 December 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article amit shah | loksabha | jammu kashmir | ‘दादा आपकी उम्र हो चुकी है…’, आखिर संसद में TMC सांसद के किस बयान पर भड़क उठे अमित शाह
Next Article Maruti Suzuki Jimny New Price । Maruti Suzuki Jimny Price Compare with Mahindra Thar । Maruti Suzuki Jimny New vs Old Price । Maruti Suzuki Jimny vs Mahindra Thar Price Compare Report । Maruti Suzuki Jimny vs Mahindra Thar Engine Compare Report नई कीमत के साथ Mahindra Thar से मुकाबले में कैसी है Maruti Suzuki Jimny, यहां जानें दाम और काम की कंपेयर रिपोर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?