By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के वकील ने संभाली इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआइ’ की कमान, जानें कौन हैं गौहर अली खान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
World

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के वकील ने संभाली इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआइ’ की कमान, जानें कौन हैं गौहर अली खान

Admin
Last updated: 2023/12/05 at 12:16 PM
Admin
Share
3 Min Read
Barrister Gohar Ali Khan | Pakistan Tehreek-e-Insaf |, Imran Khan |
SHARE

भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) को नया अध्यक्ष मिल गया है। मशहूर वकील और इमरान के राजदार गौहर अली खान के चेयरमैन बनते ही उनका विरोध भी शुरू हो गया। पार्टी के संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर ने कहा कि गौहर को चुना नहीं, बल्कि चेयरमैन के पद पर बैठाया गया हैं। वहीं, इमरान खान के कई पूर्व करीबी गौहर खान को समर्थन देने के लिए कतई तैयार नजर नहीं आते। पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले: बैरिस्टर गौहर अली खान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले के एक सम्मानित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता दो बार प्रांतीय विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने जा चुके हैं। गौहर खान ने स्कूली शिक्षा और कालेज के बाद इंग्लैंड की वाल्वरहैम्प्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने एलएलबी (आनर्स) की पढ़ाई की। वाल्वरहैम्प्टन यूनिवर्सिटी में उन्होंने एडवांस क्रिमिनल एविडेंस और कंपनी ला में पहला स्थान मिला। वो 13 पाकिस्तानी छात्रों में से एकमात्र छात्र थे, जिन्होंने (तत्कालीन) पहली बार फाइनल परीक्षा में काफी अच्छे ग्रेड हासिल किए थे और उन्हें बैरिस्टर-एट-ला (लिंकन इन) में बुलाया गया था। इसके बाद वो अमेरिका चले गए और वाशिंगटन स्कूल आफ ला में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने टैक्सेशन में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की।

गौहर ने एलएलएम में 7 विषयों में ए प्लस ग्रेड हासिल किए थे। अमेरिकी से पढ़ाई पूरी करने के बाद वो पाकिस्तान लौट आए। साल 2016 से वो पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। वो पाकिस्तान के सभी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पेश हो चुके हैं। उनके पास ट्रायल कोर्ट में दीवानी और फौजदारी मुकदमे चलाने का अनुभव भी है। साथ ही वो पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट न्यायिक परिषद के समक्ष भी पेश हो चुके हैं।

किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे : एक सवाल के जवाब में गौहर ने कहा था कि यह तय मानिए कि मैं और पार्टी किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। हमने मुल्क के विकास की कसम खाई है और हम यही काम आगे भी करेंगे। इमरान यही करना चाहते थे और इसी वजह से उन्हें जेल में डाल दिया गया।

8 फरवरी को होने वाले चुनाव का जिक्र करते हुए गौहर ने कहा कि नतीजे आएंगे तो दुनिया हैरान रह जाएगी। आप देखेंगे कि हमारे सामने कोई नहीं टिक सकेगा। अवाम हमारे साथ है। इसलिए हमें किसी की परवाह नहीं।

You Might Also Like

अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट

300 भारतीयों के साथ उड़ रहे विमान को फ्रांस ने अचानक से क्यों रोक दिया? वजह जान रह जाएंगे हैरान

महाशक्ति बनने की आड़ में कुछ खतरनाक प्लान कर रहा चीन? जल्द कर सकता है बड़े परमाणु हथियार का परीक्षण, सबूत है ये सैटेलाइट तस्वीरें

Pakistan: इमरान खान को चुनाव से पहले बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में मिली जमानत

अब गाजा में रहने वालों को वीजा देगा कनाडा, जानिए किन नागरिकों को मिलेगा इसका लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 5, 2023 December 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article climate change| business जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को झेलना पड़ा GDP में 8 फीसद का नुकसान, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने किया बड़ा दावा
Next Article Cyclone Michaung Live | Cyclone Michaung News | Cyclone Michaung Tracker Cyclone Michaung LIVE: चेन्नई में 8 की मौत, आंध्र प्रदेश के लिए अगले कुछ घंटे बेहद खतरनाक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?