By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Shahrukh Khan first electric car: शाहरुख खान के कार कलेक्शन में शामिल हुई पहली इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत से लेकर ड्राइविंग रेंज तक पूरी डिटेल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Auto

Shahrukh Khan first electric car: शाहरुख खान के कार कलेक्शन में शामिल हुई पहली इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत से लेकर ड्राइविंग रेंज तक पूरी डिटेल

Admin
Last updated: 2023/12/04 at 5:15 PM
Admin
Share
4 Min Read
Hyundai Ioniq 5 Shahrukh Khan's first electric car । Hyundai Ioniq 5 price । Hyundai Ioniq 5 driving range । Hyundai Ioniq 5 features
SHARE

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल हुई है जिसका नाम Hyundai Ioniq 5 है इसके साथ ही ये शाहरुख खान की पहली इलेक्ट्रिक कार भी बन गई है। इस इलेक्ट्रिक कार को हुंडई इंडिया ने शाहरुख खान के साथ 25 साल लंबी यात्रा का जश्न मनाते इस ईवी की 1100वीं यूनिट को गिफ्ट किया है। हुंडई ने इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2023 में Ioniq 5 को लॉन्च किया था। 1,000 से अधिक यूनिट की बिक्री के साथ Ioniq 5 को ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो प्रीमियम लक्जरी कारों के लिए उनकी आकांक्षाओं को पूरा करती है।

हुंडई इंडिया की तरफ से गिफ्ट की गई Ioniq 5 के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए, शाहरुख खान ने कहा, “यह मेरी पहली ईवी है और मुझे खुशी है कि यह हुंडई है। 2023 हुंडई के साथ-साथ मेरे लिए भी वास्तव में उल्लेखनीय रहा है। भारत के लोगों से हमें जो प्यार मिला है, वह उद्योग में हमारी प्रेरक शक्ति है। हुंडई मोटर इंडिया परिवार के सबसे पुराने सदस्य होने के नाते, हमारी 25 साल लंबी यात्रा वास्तव में मेरे और ब्रांड दोनों के लिए फलदायी रही है। हमने एक साथ कुछ शानदार पल और माइलस्टोन बिताए हैं।”

अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार्स को पसंद करते हैं, तो यहां जान लीजिए शाहरुख खान की पहली इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 की कीमत से लेकर फीचर्स तक की हर छोटी बड़ी कंप्लीट डिटेल।

हुंडई की इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने 45.95 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, पैन इंडिया) पर लॉन्च किया है।

इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6 kWh का बैटरी पैक लगाया गया है जिसके साथ सिंगल मोटर को जोड़ा गया है जो 217 पीएस की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इस कार में रियर व्हील ड्राइव ट्रेन का ऑफर किया गया है।

हुंडई ने इस इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के लिए दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प, 150 kW का चार्जर है जो 0 से 80 प्रतिशत तक महज 21 मिनट में चार्ज कर देता है। दूसरा विकल्प 50 kW का चार्जर है जो इस बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए 1 घंटे का समय लेता है।

हुंडई इंडिया दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार से 631 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसके साथ ही ये कार 7.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है। कंपनी के मुताबिक, इस कार की टॉप स्पीड 185 किलोमीटर प्रति घंटा है।

हुंडई ने इस इलेक्ट्रिक कार में इंटिग्रेटेड डुअल 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हेड अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी कंट्रोल, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं।

You Might Also Like

Bike Finance Plan: मात्र 16 हजार देकर मिल सकती है Dual ABS वाली Bajaj Pulsar N160, बस इतनी बनेगी मंथली EMI

Royal Enfield ने Goan Classic 350 नाम से फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग 350cc बॉबर को मिल सकता है ये नाम

Mercedes Benz GLS facelift: 8 जनवरी को लॉन्च होगी मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट, जानें डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक क्या हैं बड़े अपडेट

Volkswagen electric SUV: जल्द ग्लोबल डेब्यू करेगी फॉक्सवैगन की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या हैं उम्मीदें

Top 5 Best Selling Motorcycles November: इन पांच बाइकों ने गाड़े सफलता के झंडे, जो बन गई नवंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 4, 2023 December 4, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Tecno | Tecno Spark Go 2024 | Tecno Spark Go 2024 Price iPhone जैसे फीचर के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Tecno Spark Go 2024, इसमें है 8GB तक रैम, दाम 7000 से कम
Next Article Tesla Cybertruck Launched । Tesla Cybertruck Price । Tesla Cybertruck Driving Range । Tesla Cybertruck Features Tesla Cybertruck launched: टेस्ला ने लॉन्च किया साइबरट्रक, जानें कीमत से लेकर ड्राइविंग रेंज तक कंप्लीट डिटेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?