By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Transport News

Latest News From Different Categories

  • Home
  • Transport
  • India
  • Business
  • World
  • Others
    • Insurance
Reading: Election Results: क्या पहले ही टेस्ट में फेल हो गया INDIA गठबंधन, MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नतीजे दे रहे क्या संकेत?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Transport NewsTransport News
Aa
Search
  • Home
    • Home 1
    • Default Home 2
    • Default Home 3
    • Default Home 4
    • Default Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India

Election Results: क्या पहले ही टेस्ट में फेल हो गया INDIA गठबंधन, MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नतीजे दे रहे क्या संकेत?

Admin
Last updated: 2023/12/03 at 2:32 PM
Admin
Share
4 Min Read
elections result | india alliancs | bjp congress
SHARE

Election Results: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को राजनीतिक पंडित सत्ता के सेमीफानल के तौर पर देख रहे थे। राजनीतिक पंडितों की मानना था कि इन पांचों राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) के जो भी नतीजों आएंगे, वो 2024 लोकसभा चुनाव का काफी हद तक रास्ता साफ करेंगे, लेकिन जब आज चार राज्यों के नतीजे सामने आ रहे हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि तीन राज्यों में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। वहीं दक्षिण के राज्य तेलंगाना में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है।

बेंगलुरु में जब यूपीए को खत्म करके कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन का नाम दिया तो सभी विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर सत्ता से बेदखल करने की कसम खाई थी। उस दौरान सभी विपक्षी दलों ने एक साथ आकर चुनाव लड़ने पर बल दिया था, लेकिन जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की बात सामने आई तो उस वक्त विपक्षी इंडिया गठबंधन बिखरता हुआ नजर आया। यहां तक की मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीटों का बंटवारे पर जब बात नहीं बनी तो दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। इतना ही नहीं कांग्रेस चीफ कमलनाथ और सपा चीफ एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए देखे गए। जिसका असर यूपी में भी देखा गया था।

इन सब आरोप-प्रत्यारोप के दरकिनार करते हुए भी अगर आज के जो चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं, तो उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन क्या अपने पहले ही टेस्ट में फेल हो गया। क्योंकि हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है। वहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान, जहां वो पहले से ही सत्ता में थी। इन दोनों राज्यों से बेदखल होती थी दिख रही है। इसी लिहाज से कहा जा सकता है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन अपने पहले ही टेस्ट में फेल हो गया।

उधर रुझानों के नतीजों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। खबर है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है। यह बैठक 6 दिसम्बर को राजधानी दिल्ली में होगी। इस बैठक में पूरे घटक दलों के बजाए समन्वय समिति में शामिल दलों के नेता शामिल होंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

यहां पर गौर करने वाली एक बात यह भी है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस को फिर से धार देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। उसे देखकर यही कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस एक बार फिर से मजबूत होगी, लेकिन आज के चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया। इन तीनों राज्यों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समेत राज्य कांग्रेस की वो सारी योजनाएं मोदी मैजिक के सामने पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आईं। नतीजों में बीजेपी की बढ़त देखकर कांग्रेस के दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को सनातन का श्राप ले डूबा।

You Might Also Like

क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए

क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM

West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला

भारत ने स्वदेशी नौवहन प्रणाली विकसित की

12 नियुक्तियां और सिर्फ एक OBC! खड़गे की नई टीम राहुल गांधी की सियासत पर ना पड़ा जाए भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Admin December 3, 2023 December 3, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article apple iPhone 15 | iPhone 15 Price cut | iPhone 15 Price Apple iPhone 15 को 40000 से ज्यादा की बचत, पहली बार मिल रहा ऐसा बंपर ऑफर, जानें क्या है डील
Next Article Rajasthan CM, Diya Kumari, Rajasthan next Cm Rajasthan Next CM: क्या मुख्यमंत्री का ताज पहनने के लिए तैयार हैं दीया कुमारी? जीत से खुश राजकुमारी ने दिया यह जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ashok gehlot | sachin pilot | congress | rajasthan |
क्या गहलोत-पायलट को राजस्थान की राजनीति से दूर कर रही कांग्रेस? संगठन में फेरबदल किस ओर करते हैं इशारा, जानिए
India December 24, 2023
Arabian Sea | Israel
अरब सागर में भारत की ओर बढ़ रहे इजरायली जहाज पर ड्रोन हमला: रिपोर्ट
World December 24, 2023
mamata banerjee | cpim | bjp | protest |
क्या इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? बंगाल में ममता सरकार को घेरने के लिए BJP के साथ खड़ी दिखी CPIM
India December 24, 2023
West Bengal | MAMATA BANRJEE | teaching job
West Bengal: ममता बनर्जी के आवास के पास विरोध-प्रदर्शन मामले में 55 महिलाओं को जमानत, 4 को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जानिए पूरा मामला
India December 24, 2023
Follow US
© 2023 Copyright. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?